फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Private Bank Worker Murder Case News: Case of murder of private bank worker in Kanpur

कानपुर: आशनाई में बैंक कर्मी की हुई थी हत्या, करीबी शख्स पर शक, खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

Sun, 12 Sep 2021 05:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Sep 2021 05:39 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विशाल की हत्या आशनाई में की गई है। मोबाइल नंबर की सीडीआर से युवती का नंबर मिला है। इसमें तीन से चार लोग शामिल थे। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी परिचित है।

विज्ञापन
Kanpur Private Bank Worker Murder Case News: Case of murder of private bank worker in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में प्राइवेट बैंक कर्मी विशाल अग्रवाल (26) की हत्या आशनाई में की गई थी। ऐसे कुछ साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। वारदात में तीन से चार लोग शामिल थे। एक युवती का भी नाम सामने आ रहा है। जिसकी भूमिका जांची जा रही है। पुलिस मृतक की स्कूटी बरामद करने की जद्दोजहद में लगी है।
विज्ञापन


तीन लोगों से पूछताछ भी जारी है। अभी तक की जांच में जो साक्ष्य मिले हैं उसके मुताबिक वारदात का मास्टरमाइंड बहुत करीबी शख्स है। पुलिस वारदात का जल्द खुलासा कर सकती है। नौबस्ता के संजय नगर कालोनी निवासी विशाल अग्रवाल एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस शाखा में इंश्योरेंस सेक्शन में कार्यरत था।
विज्ञापन


सात सितंबर की रात आठ बजे वह मॉल रोड स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर गया था। वहीं से वह लापता हो गया था। शुक्रवार को उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शारदा नहर में एक ड्रम में विशाल की लाश मिली थी। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक विशाल की हत्या आशनाई में की गई है। मोबाइल नंबर की सीडीआर से युवती का नंबर मिला है। इसमें तीन से चार लोग शामिल थे। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी परिचित है। हालांकि ये पता किया जा रहा है कि आरोपी विशाल का या युवती का करीबी था या दोनों का। घटना की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे तथ्य स्पष्ट होंगे। 

वारदात के खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर तफ्तीश जारी है। आशनाई के बिंदु पर भी तथ्य सामने आए हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वारदात का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।- डॉ. अनिल कुमार, एडीसीपी साउथ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed