फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of murder after misdeeds with girl in Unnao

उन्नाव: मदद न मिलने पर गुस्साए परिजन कब्र खोदने पहुंचे, दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या, मिला था आर्थिक मदद का आश्वासन

Wed, 24 Feb 2021 12:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Feb 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Case of murder after misdeeds with girl in Unnao
सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव जिले के चकलवंशी में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सहायता राशि न मिलने पर गुस्साए परिजनों ने कब्र खोदकर शव निकालने का प्रयास किया। जानकारी होने पर तुरंत थाना प्रभारी व लेखपाल मौके पर पहुंचे और जल्द मदद दिलाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 जनवरी को 10 वर्षीय बालिका का शव झाड़ी में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पिता की तहरीर पर पहले पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में मामले का खुलासा करते हुए नामजद चार लोगों में एक के भतीजे को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


परिजनों ने बालिका के शव का अंतिम संस्कार खेत में ही कर दिया था। पीड़ित पिता की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की थी। घटना के 23 दिन बाद भी किसी प्रकार की सरकारी सहायता राशि न मिलने से परिजन नाराज हो गए और शव खोदकर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि एक सप्ताह बाद पुलिस ने बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी। तहसील प्रशासन ने मुआवजा, आवास व खेती के लिए पट्टा देने का आश्वासन दिया था पर कुछ नहीं मिला। कब्र खोदकर शव निकालने की सूचना पर थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।


बात न बनने पर एसडीएम हसनगंज प्रदीप वर्मा को जानकारी दी। इसके बाद लेखपाल आकाश सिंह गांव पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि मुआवजे के लिए 22 फरवरी को रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। कई बार फोन करने पर लेखपाल ने रिपोर्ट लगाई है। बाद में परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed