फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of misdeed with Russian woman update news

कानपुर: कर्नल पर लगाया था पति को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप, अब रूसी महिला पर बिना वीजा के देश में रहने का आरोप

Wed, 27 Oct 2021 04:44 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Oct 2021 04:44 PM IST
सार

विप्लव अवस्थी ने आरोप लगाया कि डॉक्टर से तलाक के बाद रूसी महिला अवैध तरीके से देश में रह रही है। वह अक्सर उन जगहों पर जाती है, जहां सेना के जवान रहते हैं, जिससे देश की सुरक्षा को भी खतरा है।

विज्ञापन
Case of misdeed with Russian woman update news
आरोपी कर्नल नीरज गहलोत - फोटो : amar ujala

विस्तार

रूसी महिला से दुष्कर्म के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कानपुर के गुलमोहर विहार निवासी विप्लव अवस्थी ने कर्नल नीरज गहलोत पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली रूसी महिला पर बिना वीजा देश में रहने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों से जांच की मांग की है।
विज्ञापन


रूसी महिला के पति ने पिछले साल 13 दिसंबर को कैंट थाने में कर्नल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि कर्नल ने पदोन्नति के अवसर पर उन्हें परिवार संग पार्टी में बुलाया।
विज्ञापन


जहां कर्नल ने उनकी पत्नी संग दुष्कर्म किया था। विप्लव अवस्थी ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि रूसी महिला ने भारतीय डॉक्टर से वर्ष 2004 में शादी की थी। इसके बाद डॉक्टर उसे स्पाउस वीजा पर लेकर भारत आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच महिला के संबंध लखनऊ के कारोबारी (रूसी महिला के पति) से हो गए। आरोप है कि डॉक्टर से तलाक के बाद वह अवैध तरीके से देश में रह रही है। वह अक्सर उन जगहों पर जाती है, जहां सेना के जवान रहते हैं, जिससे देश की सुरक्षा को भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed