फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of Misdeed with PhD student from IIT Kanpur

पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म का मामला: आगरा में तैनाती के दौरान भी लगे थे मोहसिन पर कई आरोप

Thu, 12 Dec 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2024 11:46 PM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी की पीएचडी छात्रा ने एसीपी मोहसिन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Case of Misdeed with PhD student from IIT Kanpur
एसीपी मोहसिन - फोटो : X.com

विस्तार

एसीपी मोहसिन कानपुर ही नहीं इसके पहले आगरा में तैनाती के दौरान चर्चा में रहे। आगरा में सीए ताज सुरक्षा के पद पर काम कर रहे मोहसिन की शिकायत तत्कालीन एसएसपी को कई बार मिल चुकी थी लेकिन इसके कोई साक्ष्य नहीं मिल पाए थे। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


आगरा में तैनाती के दौरान मोहसिन की जिम्मेदारी ताज का दीदार करने आए विदेशी पर्यटकों को खरीदारी कराने, घुमाने और उनकी सुरक्षा की थी। जिसे मोहसिन ने बखूबी निभाया। विदेशी पर्यटकों के साथ दोस्ती कर उन्हें खरीदारी कराने के लिए वे ऐसी दुकान पर ले जाते थे, जहां मोहसिन का कमीशन सेट था। इसके चलते मोहसिन मोटी कमाई कर रहा था। दुकानदार से विवाद के बाद उसकी शिकायत तत्कालीन एसएसपी से हुई थी लेकिन जांच में कोई दुकानदार सीओ के खिलाफ जाने को तैयार नहीं हुआ था, इसके बाद मोहसिन को ताज सुरक्षा से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सटोरियों और जुआरियों से थी जबरदस्त यारी
कलक्टरगंज में तैनाती के दौरान जुआरियों और सटोरियों से मोहसिन की जबरदस्त यारी थी। सूत्रों के अनुसार सर्किल के थानेदार और साइबर सेल में मोहसिन के चर्चे होने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed