फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of making an old man young: The accused reached DCP South office

बूढ़े को जवान बनाने का मामला: 35 करोड़ की ठगी का आरोपी बोला- इजराइल की तकनीक बताई थी, मशीन नहीं

Mon, 07 Oct 2024 05:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Oct 2024 05:09 PM IST
सार

Kanpur News: बुजुर्ग से जवान करने का झांसा देकर लोगों से 35 करोड़ रुपये ठगने का आरोपी ई-रिक्शे से डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचा। उसने अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखा।

 

विज्ञापन
Case of making an old man young: The accused reached DCP South office
डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूढ़े से जवान बनाने के नाम पर 35 करोड़ की ठगी करने के जिस आरोपी राजीव दुबे को किदवईनगर पुलिस 17 दिनाें से तलाश रही थी, सोमवार दोपहर वह खुद रिश्तेदार उत्कर्ष के साथ ई-रिक्शे में बैठकर डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंच गया। बताया कि उसने कभी भी लोगों से मशीन इस्राइल की होने का दावा नहीं किया। न ही कहा कि यह मशीन बूढ़ों को जवान बना देती है। यह जरूर बताया कि बस ये बताया था कि ऑक्सीजन थेरेपी से जवान करने की तकनीक इस्राइल की है।
विज्ञापन


बताया कि मशीन कानपुर देहात के रनियां में बनी है। ठगी करने की मंशा होती तो मशीन को कहीं और बनवाता। कहा कि उससे जुड़े सारे आरोप फर्जी हैं और सारी कहानियां उन लोगों ने खुद रची है। बताया कि पूरा खेल 18 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का है।
विज्ञापन


सेल्स एग्जीक्यूटिव थी रिपोर्ट कराने वाली महिला
आरोपी राजीव ने बताया कि उसने किदवईनगर में रिवाइवल वर्ल्ड एजेंसी के नाम से दिसंबर 2022 में कंपनी खोली थी। 20 सितंबर को उसके खिलाफ किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली रेनू सिंह चंदेल उसकी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थीं। कंपनी पिछले साल सितंबर में बंद हो गई तो रेनू ने उन्हें फोन कर पांच लाख की मांग की जो बाद में 10 व फिर 18 लाख तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सबूत के तौर पर पेश किए ऑडियो
केस दर्ज कराने वाली रेनू के पैसे मांगने के कुछ ऑडियो भी राजीव ने अधिकारियों के सामने सबूत के तौर पर पेश किए। दावा किया कि मांग पूरी न होने पर रेनू ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। राजीव का कहना है कि जिस काम में 35 करोड़ की ठगी का दावा किया गया है, उसका पूरा टर्नओवर ही 40 लाख से ज्यादा का नहीं है। कहा कि विदेश भागने की अफवाहें उड़ाई गईं जबकि उसका पासपोर्ट डेढ़ साल पहले ही एक्सपायर हो चुका है।

 

कंपनी का खाता खाली लेकिन 76 लाख का लेनदेन मिला
डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी की रिवाइवल वर्ल्ड एजेंसी के नाम का एसबीआई में खाता मिला है। खाते में वैसे तो सिर्फ पांच सौ रुपये जमा है लेकिन इस खाते में पूर्व में 76 लाख के लेनदेन होने की जानकारी मिली है। दंपती के अन्य खातों की भी जांच चल रही है। अबतक की जांच में यह मामला 35 करोड़ से कम का ही लग रहा है। जांच पूरी होने के बाद तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed