फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of kidnapping and murder of a teenager, police encounter with the accused, was absconding for two years

Kanpur: किशोरी का अपहरण कर हत्या करने का मामला, आरोपी की पुलिस से मुठभेड़…दो साल से चल रहा था फरार

Sat, 05 Oct 2024 10:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Oct 2024 10:50 AM IST
सार

Kanpur News: किशोरी का अपहरण कर हत्या करने वाले इनामी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जाजमऊ में आरोपित ने वर्ष 2022 में वारदात को अंजाम दिया था और दो साल से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Case of kidnapping and murder of a teenager, police encounter with the accused, was absconding for two years
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में दो साल पहले 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इसमें उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वर्ष 2022 में कन्नौज निवासी दीपक कुमार जाजमऊ के वाजिदपुर में नमामि गंगे योजना में  मजदूरी करने आया था। यहां पर उसकी मुलाकात चौकीदार से हुई थी। इसके बाद में आरोपी दीपक ने चौकीदार से घरेलू संबंध बना लिए थे और उसी के घर मे रहने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपित नवंबर 2022 में चौकीदार की 13 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। साथ ही, पीड़ित की फाइनेंस की बाइक भी साथ ले गया था। इसके बाद पीड़ित चौकीदार ने  मामले में जाजमऊ थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के छह माह बाद किशोरी का शव कन्नौज के सौरिख क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रीटमेंट प्लांट के पास रोकने का प्रयास किया
मृतका की पहचान परिजनों ने बेटी के रूप में की थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही, उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना के आधार पर आरोपी दीपक को ट्रीटमेंट प्लांट के पास रोकने का प्रयास किया गया।



एक तमंचा, बाइक और कारतूस बरामद
उसने पुलिस टीम को देख वहां पर रखे पाइप की आड़ लेकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस की फायरिंग से उसके  पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कांशीराम अस्पताल उपचार के लिए भेजा। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा, बाइक और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed