{"_id":"6253130ea1414d6fd151ae24","slug":"case-of-jewelery-theft-from-lockers-four-accused-including-bank-manager-went-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकरों से गहने चोरी होने का मामला: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर समेत चारों आरोपी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकरों से गहने चोरी होने का मामला: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर समेत चारों आरोपी गए जेल
Sun, 10 Apr 2022 10:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:55 PM IST
सार
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नौ बैंक लॉकरों से गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर रामप्रसाद, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को वारदात का मास्टर माइंड माना है। आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें 10 दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बैंक लॉकर से जेवर गायब होने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नौ बैंक लॉकरों से करोड़ों के गहने चोरी होने के मामले में बैंक मैनेजर रामप्रसाद, मिस्त्री चंद्रप्रकाश, करनराज व राकेश को रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की कस्टडी रिमांड के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी। इसके बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर माल बरामद करने का प्रयास करेगी। पुलिस ने बैंक मैनेजर रामप्रसाद, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को वारदात का मास्टर माइंड माना है।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों के साथ ही लॉकर तोड़ने वाले मिस्त्री व उसके तीन साथियों को आरोपी बनाया है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें 10 दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस अब तक मिस्त्री के भाई रमेश का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन