फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of inhumanity with child in Bilhaur

यूपी: रात के अंधेरे में आ रही थी बच्चे के रोने की आवाज, ग्रामीण पास पहुंचे तो नजारा देख हैरान रह गए

Wed, 16 Jun 2021 02:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Jun 2021 02:39 PM IST
सार

कानपुर के बिल्हौर में बच्चे के साथ अमानवीयता की हदें पार करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस बच्चे से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Case of inhumanity with child in Bilhaur
पिलर से बंधा मिला बालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र में एक बच्चे के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी गईं। बच्चे की हालत देख हर कोई सहम गया। गांव के बाहर पिटाई के बाद उसे सूनसान इलाके में निर्माणाधीन मकान के पिलर से बांधकर रात के अंधेरे में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


डर की वजह से सारी रात कांपते रहे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की। परिजनों का कहना है कि 11 वर्षीय अमन राठौर पुत्र रामप्रकाश राठौर के गुम होने पर उसकी खोजबीन की।
विज्ञापन


देर रात अमन खेतों पर लगे पिलर से बंधा मिला। पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया कि तीन नकाबपोश लोगों ने उसे अगवा किया और पिलर में बांध दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed