फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Case of genital cutting, Husband filed a case against wife, did not come out of the house out of embarrassment

'गुप्तांग काटने' का मामला: पति ने पत्नी पर दर्ज कराया मुकदमा, शर्मिंदगी से नहीं निकला घर से बाहर, कही ये बात

Wed, 31 Jan 2024 05:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 Jan 2024 05:57 AM IST
सार

Hamirpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने से नाराज पत्नी ने मुंह से पति का गुप्तांग काट लहुलुहान कर दिया था। मामले में अस्पताल से डिस्चार्ज हो कर घर पहुंचे पति ने पत्नी पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
Case of genital cutting, Husband filed a case against wife, did not come out of the house out of embarrassment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने जाने से नाराज़ पत्नी द्वारा पति के प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाने के मामले में पति ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टिकरौली गांव निवासी राजू उर्फ रामू निषाद (35) शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे घायल अवस्था में अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था।

विज्ञापन

यहां डाक्टरों से अपने प्राइवेट पार्ट में चोट होने की बात कही। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने प्राथमिक उपचार कर कानपुर रेफर कर दिया था। वहीं, रविवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर पत्नी ने हंगामा किया था। शहर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर आशा के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

आजिज आकर पत्नी गई मायके
अपने पति की हरकतों से परेशान महिला अपने ससुराल टिकरौली की बजाय अपने मायके चली गई, ताकि इस झंझट से बाहर आ सके। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि दोबार विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो इसलिए पत्नी मायके चली गई है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

अस्पताल से डिस्चार्ज हो कर घर पहुंचा पति
अपनी करतूतों को ले कर शर्मसार करने वाला महिला का पति रविवार को घर पहुंच गया है। घटना क्रम के बाद से अपने किए हुए कृत्य को लेकर शर्मिंदा है। इसलिए घर से बाहर नहीं जा रहा है। घर में  उपचार ले रहा है। उसकी मां देखभाल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

गांव भर में तरह तरह की चर्चाएं, रिश्तेदार भी घनघना रहे फोन 
युवक द्वारा किए गए कृत्य के बाद रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा करने से मामला सुर्खियों में आ गया। इससे गांव के हर व्यक्ति की जुबां पर चर्चा हो रही है। दूर दराज बैठे लोग खबर पढ़कर गांव में फोन कर जानकारी कर रहे हैं।

पत्नी ने मुंह से पति का गुप्तांग काट लहुलुहान कर दिया था
बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने जाने से नाराज पत्नी ने मुंह से पति का गुप्तांग काट लहुलुहान कर दिया था। उसे गंभीर हालत में परिजनों ने शुक्रवार को रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे शनिवार को कानपुर रेफर किया गया था।

कलक्ट्रेट पहुंचकर पत्नी ने हंगामा किया
वहीं, पति की करतूत से नाराज पत्नी ने रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने शांत कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। टिकरौली गांव निवासी रामू निषाद ( 35) शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे घायल अवस्था में अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा।

डॉक्टर को बताया था चोट लगने का गलत कारण
यहां डॉक्टरों से अपने गुप्तांग में चोट होने की बात कही। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने उसे लहुलुहान हालत में उसका प्राथमिक उपचार किया। रामू ने डाक्टरों को भ्रमित करते हुए चोट लगने का गलत कारण बताया। वहीं साथ में मौजूद मां ने चिकित्सक को पत्नी द्वारा गुप्तांग में दांत से काटने की बात कही।

यह गंभीर बीमारी
चिकित्सक एके सिंह के अनुसार जो पुरूष अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हैं। सेक्सुअल परिवर्जन के मरीज होते हैं। यह एक गंभीर बीमारी है। ऐसे लोगों सेक्स रोग विशेषज्ञ से इलाज की नितांत आवश्यकता है। ऐसे लोग समाजिक दृष्टिकोण से अच्छे नहीं माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed