फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of female constable's death: Retired soldier arrested after being booked for abetment of suicide

महिला सिपाही की मौत का मामला: रिटायर्ड फाैजी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट, गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 11:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 01 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Case of female constable's death: Retired soldier arrested after being booked for abetment of suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रेऊना क्षेत्र के गिरसी गांव में महिला सिपाही प्रतीक्षा (22) की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिटायर्ड फौजी पर विक्रांत सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गिरसी गांव निवासी विजय सिंह की बेटी प्रतीक्षा अमेठी जिले के मोहनगंज थाने में तैनात थी। बुधवार को छुट्टी पर घर आई थी। वह छत पर बने कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद बहन उसे बुलाने पहुंची तो शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने सचेंडी के बिनौर निवासी विक्रांत सिंह चंदेल पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यह 2019 में रिटायर होने के बाद गजनेर में विक्रांत फिजिकल डिफेंस एकेडमी चलाने लगा था। गिरसी गांव निवासी ट्रक चालक विजय सिंह की बड़ी बेटी प्रतीक्षा और मंझली बेटी दीपा ने वर्ष 2021 में कोचिंग कर रही थी। इसी दौरान विक्रांत और प्रतीक्षा के बीच बातचीत होने लगी। अमेठी होने के बाद प्रतीक्षा और विक्रांत में बातचीत कम होने लगी। आरोप है इसी बात को लेकर विक्रांत उसे प्रताड़ित करने लगा था। मौत से चंद घंटे पहले दोनों के बीच तीन बार फोन पर बातचीत हुई थी। वहीं, अमेठी के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि महिला आरक्षी की मौत की जानकारी हुई है। हालांकि सह कर्मियों पर आरोप की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed