फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of Dispute between BJP workers and police, Another accused got bail

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर को भगाने का मामला : एक और आरोपी को मिली जमानत, कोर्ट ने दिया ये आदेश

Thu, 17 Jun 2021 03:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Jun 2021 03:51 PM IST
सार

पुलिस पर हमलाकर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में एक और आरोपी को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
case of Dispute between BJP workers and police, Another accused got bail
पुलिस पर हमला कर अपराधी को भगाने का मामला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता पुलिस पर हमलाकर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में आरोपी नवनीत कुमार शर्मा उर्फ धीरू को प्रभारी जिला जज प्रभाकर राव अदालत से जमानत मिल गई है। 25-25 हजार की दो जमानतों और निजी मुचलके पर कोर्ट ने धीरू की रिहाई के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं बाबा ठाकुर की जमानत अर्जी पर 23 जून को सुनवाई होगी। बताते चलें कि नौबस्ता स्थित आकर्षण गेस्ट हाउस में 2 जून की दोपहर भाजपा के पूर्व दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया का जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा था। इसमें पार्टी नेताओं के साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


पार्टी में बर्रा थाने का हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह भी पहुंचा था। जिसकी खबर पुलिस को लग गई। नौबस्ता पुलिस ने दबिश देकर मनोज को गिरफ्तार कर लिया और जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की व मारपीट कर मनोज को वहां से भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौबस्ता पुलिस ने नारायण सिंह समेत 9 नामजद व 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। अगले दिन मनोज सिंह को नौबस्ता से जबकि आरोपी नारायण भदौरिया, गोपाल चौहान व रॉकी यादव को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था।


तीनों को सेशन कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मंगलवार को फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों धीरू शर्मा और बाबा ठाकुर ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed