फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case of death of two sisters in Auraiya, Money could not be received due to wrong name on checks

औरैया में दो बहनों की मौत का मामला: चेकों पर गलत नाम की वजह से नहीं मिल पाई धनराशि, विभाग ने दूसरे चेक किए जारी

Sat, 21 May 2022 08:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 May 2022 08:28 AM IST
सार

आर्थिक तंगी से परेशान होकर कंचौसी क्षेत्र में दो बहनों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। इस मामले में प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी, जिसमें कई योजनाओं में पात्र होते हुए भी पीड़ित परिवार को लाभ नहीं मिल रहा था।  

विज्ञापन
Case of death of two sisters in Auraiya, Money could not be received due to wrong name on checks
अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ झोपड़ी में बैठी पीड़ित नीलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में कंचौसी थाना क्षेत्र के ढिकियापुर डेरा में 25 अप्रैल को दो बहनों ने आर्थिक तंगी और मां की बीमारी से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। जिला प्रशासन ने परिवार को आर्थिक मदद के लिए दो चेक जारी किए। उनमें भी नाम गलत होने से पीड़ित परिवार को आज तक लाभ नहीं मिला। इधर, बैंक ने चेक वापस कर दी हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि ढिकियापुर डेरा निवासी स्व. अशोक नाथ की दो बेटियों  पूनम (18) और सपना (17) ने आर्थिक तंगी व मां नीलम की टीबी की बीमारी का इलाज न करा पाने से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दी थी। इस घटना ने पूरे गांव और आसपास के लोगों को झकझोर दिया था। 
विज्ञापन

घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी,जिसमें कई योजनाओं में पात्र होते हुए भी पीड़ित परिवार को लाभ नहीं मिल रहा था। प्रशासन ने खुद को बचाते हुए तुरंत आवास, पेंशन के साथ आर्थिक मदद का भरोसा दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर रेडक्रास सोसायटी व जिला प्रशासन की ओर से 25 हजार व 30 हजार रुपये की चेक जारी किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मां नीलम का नाम अंग्रेजी में गलत था, जबकि नीलम के पति स्व. अशोक नाथ की जगह अशोक कुमार लिखा था। सेंट्रल बैंक कंचौसी के मैनेजर मनीष कटियार ने बताया कि चेक पर नाम गलत होने और खाता केवाईसी न होने पर चेक वापस किया गया। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि चेकों में नाम सही कर भिजवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed