फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of death of rape victim: brother was raping since the age of nine, the deceased was pregnant

दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला: नौ साल की उम्र से भाई कर रहा था दुष्कर्म, गर्भवती थी मृतका

Thu, 05 Aug 2021 05:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Aug 2021 05:26 PM IST
सार

कुछ समय पहले महिला ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। केस किदवई नगर थाने ट्रांसफर हो गया था। मंगलवार को पीड़िता की कोर्ट में गवाही होने वाली थी। मगर सोमवार रात ही उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

विज्ञापन
Case of death of rape victim: brother was raping since the age of nine, the deceased was pregnant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि जब पीड़िता 9 साल की थी तब से उसका सगा भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की करतूत पर उसके परिवार वाले पर्दा डालते रहे। किदवई नगर निवासी युवती ने सोनीपत (मूलरूप से कोलकाता निवासी) निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर से शादी की थी।
विज्ञापन


कुछ समय पहले महिला ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। केस किदवई नगर थाने ट्रांसफर हो गया था। मंगलवार को पीड़िता की कोर्ट में गवाही होने वाली थी। मगर सोमवार रात ही उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इस दौरान वह काकादेव निवासी अपने चाचा के घर पर थी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तब पता चला कि पीड़िता तीन माह की गर्भवती थी। बच्चेदानी फट गई थी।
विज्ञापन


जिससे इंटरनल ब्लीडिंग हो गई। इस वजह से उसकी मौत हो गई। पीड़िता के चाचा ने बताया कि पीड़िता का भाई बचपन से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। अब जब कार्रवाई हो रही थी तब पीड़िता की मौत हो गई। ये बात पीड़िता के परिवार को पता था लेकिन उसके भाई की करतूत पर पर्दा डालते रहे। कभी पीड़िता का साथ नहीं दिया। अब जब उसकी मौत हो गत तब परिजन आरोपी पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने भी दर्ज कराया था केस
पीड़िता के चाचा के मुताबिक पीड़िता ने तीन महीने पहले सोनीपत में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि जब वह नौ साल की थी तब से लेकर 2016 तक आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब इसी दौरान उसकी शादी हो गई तब वह सोनीपत में रहने लगी। हालांकि सवाल है कि आखिर इतने दिनों तक पीड़िता क्यों चुप रही थी। वहीं एक अन्य तथ्य और सामने आया है कि पीड़िता के पिता का हैदराबाद में चार महीने करीब पहले ऑपरेशन हुआ था।

आरोपी भी वहीं रहता है। तब पीड़िता व उसका पति उनको देखने वहां गए थे। जब वहां से लौटे थे तब पीड़िता ने आरोपी पर केस दर्ज कराया था। इसके दो सप्ताह बाद आरोपी ने पीड़िता के पति पर बेटी के साथ छेड़खानी करने का मुकदमा हैदराबाद में कराया। चूंकि दुष्कर्म मामले का घटना स्थल कानपुर किदवई नगर था इसलिए ये विवेचना यहां ट्रांसफर की गई थी।

कइयों पर हो सकती है कार्रवाई 
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। उसके पति और अन्य ससुराल वालों का आना बाकी है। पुलिस से उनकी बातचीत हो रही है। काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि ससुराल वालों ने कहा कि जब वह आ जाएंगे तभी शव का अंतिम संस्कार करेंगे। इसलिए शव को रखा गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में आरोपी पर तमाम और आरोप लगे हैं। इन सभी आरोपों को जांच में शामिल किया जाएगा। उसी आधार पर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed