फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case of death of husband of ex-pradhan in Auraiya, report on six including two nominated

Auraiya: पूर्व प्रधान के पति की मौत का मामला, दो नामजद समेत छह पर रिपोर्ट, पढ़े पूरा मामला

Fri, 09 Sep 2022 06:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Sep 2022 06:19 PM IST
सार

अछल्दा थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास तुर्कपुर के पूर्व प्रधान का शव पड़ा मिला था। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना दी थी। मामले में पुलिस ने पर दो नामजद समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज।

विज्ञापन
Case of death of husband of ex-pradhan in Auraiya, report on six including two nominated
मृतक के रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के निचली गंगा नहर कोठी के पास तुर्कपुर की पूर्व प्रधान के पति का शव पड़ा मिला था। वहीं, पास में ही उसकी बाइक पड़ी मिली। मृतक के बेटे ने दो नामजद और चार अज्ञात लोगों पर पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले जांच शुरू की है। तुर्कपुर निवासी महेश बाबू राजपूत (58) का शव गुरुवार रात आठ बजे के करीब नहर कोठी के पास पड़ा मिला। भरथना की ओर से आ रहे एम्बुलेंस चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

वहीं, बेटे बृजमोहन व दीपक ने अनहोनी की आशंका जताई थी। रात में दी तहरीर में बेटे ब्रजमोहन ने आरोप लगाया कि नहर कोठी के पास पिता के साथ गांव के रवींद्र कुमार, शिवम व चार अज्ञात लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से कुछ समय पहले पिता से फोन पर बात होने की बात भी पुलिस को बताई है। बेटे ने गांव के लोगों पर ही पिता की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी पुष्पा राजपूत गांव की प्रधान रहीं है। इधर घटना की जानकारी पर रात में ही सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष ललित कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही, लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और घटना की सत्यता जांचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये था पूरा मामला
तुर्कपुर के पूर्व प्रधान महेश चंद राजपूत (58) का शव रात 9:00 बजे के करीब नहर कोठी से गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर औंधे मुंह पड़ा मिला। भरथना की ओर से आ रही एंबुलेंस ने एक व्यक्ति और पास में बाइक पड़ी देख गाड़ी रोकी। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मृतक की शिनाख्त पूर्व प्रधान के रुप में की।

सूचना  पर मृतक का पुत्र दीपक उर्फ दीपू जा पहुंचा और अनहोनी की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और आरोपों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed