फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of death of cousin brothers, The family members of the deceased sat on dharna and blocked the road

मौसेरे भाइयों की मौत का मामला: मृतक के परिजन धरने पर बैठे...रोड किया जाम, कहा- निष्पक्ष जांच नहीं कर रही पुलिस

Fri, 22 Mar 2024 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Mar 2024 01:56 PM IST
सार

 Kanpur News: मौसेरे भाइयों अनिल और राज की मंगलवार देर रात आग से जलकर मौत हो गई थी। राज के पिता प्रेमकुमार ने अनिल के चचेरे भाई विनोद और कल्याण सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Case of death of cousin brothers, The family members of the deceased sat on dharna and blocked the road
परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिम पारा के कसिगवां गांव में मौसेरे भाइयों की मौत के मामले में मृतक राज के परिजन ग्रामीणों के साथ धरने में बैठ गए। साथ ही, रोड जाम कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। राज के पिता प्रेमकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है।

विज्ञापन

हत्या के मामले को हादसे की तरफ मोड़ रही है। दोनों बच्चे शराब को हाथ तक नहीं लगाते थे। उनके बारे में पूरे गांव जानकारी की जा सकती है। जमीनीं विवाद में अनिल और राज की पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। लेकिन पुलिस हत्यारोपियों को बचाने में लगी है।

विज्ञापन

मौसेरे भाइयों की जलकर हो गई थी मौत
पुलिस की कार्यशैली से नाखुश मृतकों के परिजन महिलाओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर रोड जामकर धरने में बैठ गए। मौसेरे भाइयों अनिल और राज की मंगलवार देर रात आग से जलकर मौत हो गई थी। राज के पिता प्रेमकुमार ने अनिल के चचेरे भाई विनोद और कल्याण सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed