{"_id":"6280d40f11db3b2abb5edd9e","slug":"case-of-death-of-child-of-kanpur-s-orphanage-children-allege-negligence-in-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यतीम की संदिग्ध मौत: बच्चों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतीम की संदिग्ध मौत: बच्चों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 15 May 2022 03:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 15 May 2022 03:53 PM IST
सार
यतीमखाना में रहने वाले एक युवक की इलाज के दौरान मौत पर विवाद खड़ा हो गया है। बच्चों ने प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस से शिकायत होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजावाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के एक यतीमखाना में रहने वाले मो. आदिल (22) की शनिवार सुबह चुन्नीगंज अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यतीमखाना की वार्डेन ने पुलिस से आदिल की मौत प्रबंधन की लापरवाही से होने की शिकायत की।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने दफनाने की रस्म के बीच पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार लावारिस आदिल को 2006 में यतीमखाना में दाखिल कराया गया था। वह टीबी, एक्जिमा व मिर्गी से ग्रसित था। तबीयत बिगड़ने पर उसे 11 मई को अपोला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यतीमखाना प्रबंधन शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गया। तभी 112 पर हुई शिकायत व सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यतीमखाना की वार्डेन नाजिश सिद्दीकी ने कर्नलगंज पुलिस को प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा तहरीर दी है।
विज्ञापन
वहीं, यतीमखाना के महासचिव अख्तर हुसैन अख्तर के अनुसार आरोप निराधार हैं। यतीमखाना को बदनाम करने के लिए शव के पोस्टमार्टम का दबाव बनवाया गया है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर के अनुसार प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप है। तहरीर की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।