{"_id":"61079d88867f1a7ca507db4b","slug":"case-of-death-of-child-due-to-ventilator-there-was-a-stir-after-the-letter-of-the-doctor-of-pediatrics-department-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंटिलेटर से बच्चे की मौत का मामला: बाल रोग विभाग के डॉक्टर की चिट्ठी वायरल होने के बाद मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंटिलेटर से बच्चे की मौत का मामला: बाल रोग विभाग के डॉक्टर की चिट्ठी वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Mon, 02 Aug 2021 12:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
हैलट अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के हैलट अस्पताल के बाल रोग विभाग की डॉ. नेहा अग्रवाल की एक और चिट्ठी सामने आई है। इससे अस्पताल में व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। विभाग के एचओडी को लिखी चिट्ठी में उन्होंने बताया है कि यहां 5 वेंटिलेटर हैं और इसमें केवल एक ही काम कर है। उसका भी नॉब खराब है।
मतलब सही तरीके से कोई भी वेंटिलेटर काम नहीं कर रहा है। उनका लेटर ऐसे समय में सामने आया है, जब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा नजदीक है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक लगातार लोगों को आगाह कर रही हैं कि तीसरी लहर में बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है। ऐसे समय में डॉ. नेहा की ये चिट्ठी प्रशासन के उन दावों की पोल भी खोल रही है जिसमें कहा गया है कि कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं।