फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of death of businessman's wife Aanchal Kharbanda: accused husband Suryansh and mother-in-law sent to jail

कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत का मामला: आरोपी पति सूर्यांश और सास भेजे गए जेल

Sun, 21 Nov 2021 04:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Nov 2021 04:29 PM IST
सार

मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला था। शव देखकर पति और सास फरार हो गए थे। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Case of death of businessman's wife Aanchal Kharbanda: accused husband Suryansh and mother-in-law sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के अशोक नगर में कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में आरोपी पति सूर्यांश और सास निशा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने नजीराबाद थाने में पकड़ कर लाए गए आरोपी सूर्यांश और उसकी मां से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


कानपुर के अशोक नगर में शुक्रवार देर रात एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला था। शव देखकर पति और सास फरार हो गए थे। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

 

शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद करीब तीन घंटे तक आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग कर शव रखकर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी सूर्यांश खरबंदा मसाला कारोबारी हैं। उनके पास देश की बड़ी मसाला कंपनी एमडीएच की यूपी भर की एजेंसी है। 9 फरवरी 2019 को रानीगंज, काकादेवी निवासी आंचल ग्रोवर (25) से सूर्यांश की शादी हुई थी।

आंचल के पिता पवन ग्रोवर के मुताबिक शुक्रवार शाम से रात करीब 11 बजे तक आंचल व उसके ससुराल वालों को कई बार फोन मिलाया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। तब आंचल के माता-पिता व भाई उसकी ससुराल पहुंचे। घर पर न ही आंचल का पति सूर्यांश था और न ही उनकी सास निशा। नौकरानी व गार्ड से बातचीत करने के बाद परिजन घर में घुसे।

कमरे का दरवाजा न खुलने पर मां रीना ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी खिड़की का शीशा तोड़कर भीतर घुसे तो देखा कि बाथरूम में पंखे के सहारे आंचल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। आंचल के पिता पवन ने उसके पति व सास समेत आठ पर नामजद दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed