{"_id":"619a265e61a9ac4dd655189f","slug":"case-of-death-of-businessman-s-wife-aanchal-kharbanda-accused-husband-suryansh-and-mother-in-law-sent-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत का मामला: आरोपी पति सूर्यांश और सास भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत का मामला: आरोपी पति सूर्यांश और सास भेजे गए जेल
Sun, 21 Nov 2021 04:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 21 Nov 2021 04:29 PM IST
सार
मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला था। शव देखकर पति और सास फरार हो गए थे। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के अशोक नगर में कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में आरोपी पति सूर्यांश और सास निशा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने नजीराबाद थाने में पकड़ कर लाए गए आरोपी सूर्यांश और उसकी मां से पूछताछ भी की।
कानपुर के अशोक नगर में शुक्रवार देर रात एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला था। शव देखकर पति और सास फरार हो गए थे। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था।

शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद करीब तीन घंटे तक आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग कर शव रखकर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी सूर्यांश खरबंदा मसाला कारोबारी हैं। उनके पास देश की बड़ी मसाला कंपनी एमडीएच की यूपी भर की एजेंसी है। 9 फरवरी 2019 को रानीगंज, काकादेवी निवासी आंचल ग्रोवर (25) से सूर्यांश की शादी हुई थी।
आंचल के पिता पवन ग्रोवर के मुताबिक शुक्रवार शाम से रात करीब 11 बजे तक आंचल व उसके ससुराल वालों को कई बार फोन मिलाया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। तब आंचल के माता-पिता व भाई उसकी ससुराल पहुंचे। घर पर न ही आंचल का पति सूर्यांश था और न ही उनकी सास निशा। नौकरानी व गार्ड से बातचीत करने के बाद परिजन घर में घुसे।
कमरे का दरवाजा न खुलने पर मां रीना ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी खिड़की का शीशा तोड़कर भीतर घुसे तो देखा कि बाथरूम में पंखे के सहारे आंचल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। आंचल के पिता पवन ने उसके पति व सास समेत आठ पर नामजद दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।