फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of conversion of teenager in Kanpur, marriage of mother of two children, police engaged in investigation

धर्मांतरण: नाबालिग बोला- मौलवी ने बंद कमरे में किया धर्मांतरण, फिर दो बच्चों की मां से जबरन कराया निकाह, पढ़ें आपबीती

Tue, 24 May 2022 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 May 2022 12:22 PM IST
सार

कानपुर में धर्मांतरण का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें नाबालिग को अगवा कर दो बच्चों की मां से जबरदस्ती निकाह करा दिया गया। घटना की जानकारी होते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काकादेव थाने में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की। पढ़ें पीड़ित नाबालिग की आपबीती...

विज्ञापन
Case of conversion of teenager in Kanpur, marriage of mother of two children, police engaged in investigation
पुलिस की गिरफ्त में सिमरन और जमीला बानो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के काकादेव में सोमवार देर शाम एक परिवार ने मौलवी व उसके साथियों पर नाबालिग का धर्मांतरण करवाकर निकाह कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जिससे जबरन निकाह कराया गया है वह महिला दो बच्चों की मां है। कुछ ही देर में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने में जुट गए और जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


दंपती ने बताया कि उनके 16 वर्षीय बेटे को एक मौलवी और उसके साथी पकड़ ले गए। आरोप है कि बंद कमरे में नाबालिग का धर्मांतरण कराया। इसके बाद एक महिला से उसका निकाह करवा दिया। देर शाम जब नाबालिग घर पहुंचा तो उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार शाम करीब सात बजे काकादेव थाने पहुंचे। परिजनों ने मौलवी व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक नारेबाजी की।

विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। इस दौरान मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मौलाना सहित चार को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों में सिमरन, जमीला बानो, मोहम्मद हनीफ और मौलवी तौहीद हुसैन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed