फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of cheating US citizens: Jasraj's secrets will open pen drive and documents recovered from home

अमेरिकी नागरिकों से ठगी का मामला: घर से बरामद पेन ड्राइव और दस्तावेज खोलेंगे जसराज के राज

Fri, 30 Jul 2021 09:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Jul 2021 09:22 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच ने जसराज को 48 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया था। टीम सबसे पहले उसे साउथ दिल्ली स्थित उसके घर ले गई।

विज्ञापन
Case of cheating US citizens: Jasraj's secrets will open pen drive and documents recovered from home
आरोपी जसराज के साथ एल थॉमस और उसकी पत्नी - फोटो : amar ujala

विस्तार

क्राइम ब्रांच की टीम को अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले मास्टर माइंड जसराज की निशानदेही पर कई अहम सुबूत व दस्तावेज हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है कि कोर्ट में यह सभी सुबूत उसे दोषी करार दिलवा देंगे। क्राइम ब्रांच गुरुवार को जसराज को दिल्ली से वापस शहर ले आई थी।
विज्ञापन


जहां देर शाम उसका मेडिकल कराने के बाद दोबारा जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच ने जसराज को 48 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया था। टीम सबसे पहले उसे साउथ दिल्ली स्थित उसके घर ले गई। वहां पर छानबीन करने के दौरान टीम को एक पेन ड्राइव, बैंक स्टेटमेंट की कॉपियां, बैंक ऑफ अमेरिका की रिसिप्ट और पासपोर्ट मिला है।
विज्ञापन


इसके बाद टीम उसे बैंक ऑफ  अमेरिका के सेंटर ले गई। जहां पर उन रिसिप्ट के आधार पर ट्रांजेक्शन को वैरिफाई किया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस को कॉल सेंटर से जुड़े कई राज पता चल गए हैं। वहीं मोहिंद्र, और अमेरिकी एजेंट टेड थॉमस के बीच के कारोबार और रुपयों के लेनदेन की जानकारी भी हासिल हो गई है। 22 बैंक खातों के सबूत भी मिले हैं। डीसीपी सलमान ताज पाटिल ने बताया कि आगे की कार्रवाई बरामद दस्तावेजों के स्टडी के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed