{"_id":"610c371a8ebc3eaab2541f08","slug":"case-of-cheating-from-bjp-leader-9-complaints-against-vishnu-diwakar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री से ठगी का मामला : विष्णु दिवाकर के खिलाफ 9 शिकायतें, सीओ को जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेत्री से ठगी का मामला : विष्णु दिवाकर के खिलाफ 9 शिकायतें, सीओ को जांच
Fri, 06 Aug 2021 01:19 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:19 AM IST
सार
विष्णु बाबू दिवाकर पर मेरठ निवासी भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने 50 लाख की ठगी करने का आरोप लगा सचेंडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद ठगी का शिकार हुए करीब एक दर्जन लोग सामने आए।
विज्ञापन
पूजा बंसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ का पदाधिकारी बन ठगने वाले विष्णु बाबू दिवाकर को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। ये आउटर पुलिस की बड़ी नाकामी है। वहीं जो अन्य 9 शिकायतें आई हैं उनकी जांच एडीजी ने सीओ सदर को सौंपी है। जांच के आधार पर आरोपी पर और एफआईआर दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि विष्णु बाबू दिवाकर पर मेरठ निवासी भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने 50 लाख की ठगी करने का आरोप लगा सचेंडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद ठगी का शिकार हुए करीब एक दर्जन लोग सामने आए।
विज्ञापन
एडीजी ने इन सभी मामलों की जांच सीओ सदर सुशील कुमार को सौंपी है। एडीजी का कहना है कि जांच होने के बाद जिन मामलों में पीड़ित लेनदेन समेत अन्य साक्ष्य मुहैया कराएंगे उसमें मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सिपाहियों के साथ एसओ की भी जांच
सचेंडी थाना क्षेत्र की भीमसेन पुलिस चौकी पर तैनात चार सिपाहियों के खिलाफ ग्रामीणों ने वसूली की शिकायत एडीजी से की थी। एडीजी ने पूरे मामले की जांच आईजी रेंज को सौंप दी है। जांच की जद में सचेंडी एसओ भी आ गए हैं। आईजी आउटर एसपी को जांच के लिए निर्देशित किया है।
जांच रिपोर्ट आईजी को सौंपी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ वसूली के पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मामले में एसओ की भूमिका है या नहीं ये भी जांचा जाएगा। अगर भूमिका मिली तो एसओ पर भी कार्रवाई की जाएगी।