फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of beating two youths in farrukhabad

फर्रुखाबाद: दबंगों ने दो युवकों को कुएं में उल्टा लटकाकर पीटा, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 25 Jul 2021 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Jul 2021 10:40 PM IST
सार

पुलिस के पहुंचने पर दबंग मौके से भाग गए थे। पुलिस ने दबंगों के घर दबिश देकर एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों भाइयों को सीएचसी कमालगंज भेजा गया।

विज्ञापन
case of beating two youths in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में युवती के घर छोड़कर जाने में सहयोग करने का आरोप लगाकर दबंगों ने दो भाइयों को कुएं में उल्टा लटकाकर पूरी रात मारपीट की। दोनों भाइयों को छुड़वाने गए उनके रिटायर्ड शिक्षक बाबा से अभद्रता की।
विज्ञापन


बाबा की सूचना पर आई पुलिस ने दोनों भाइयों को छुड़ाया। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री दो दिन पहले किसी के साथ चली गई।
विज्ञापन


शनिवार को युवती के भाई व परिजन कस्बा जहानगंज के मजरा छंगे नगला निवासी रूपेंद्र और पुष्पेंद्र के घर पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर दोनों भाइयों को पूछताछ के नाम पर अपने नलकूप पर ले गए। यहां दोनों भाइयों पर युवती को ले जाने में सहयोग करने का आरोप लगाकर कुएं में रस्सी बांधकर उल्टा लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी रात दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। रविवार को रूपेंद्र व पुष्पेंद्र के रिटायर्ड शिक्षक बाबा कालीचरन गांव के दो लोगों के साथ युवती के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। युवती के परिजन कालीचरन को नलकूप पर ले गए।

जहां दबंगों ने कालीचरन से अभद्रता कर उनके साथ गए लोगों से भी मारपीट कर दी। इस पर कालीचरन ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर प्रभारी एसओ उदयवीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों भाइयों को दबंगों के चंगुल से छुड़वाया।

जिस समय युवकों को छुड़ाया गया, पुष्पेंद्र बेहोश था। रूपेंद्र की आंख में गंभीर चोट थी। होश में आने पर पुष्पेंद्र ने बताया कि दबंगों ने उसको कीटनाशक दवा पिला दी है। पुलिस के पहुंचने पर दबंग मौके से भाग गए थे।

पुलिस ने दबंगों के घर दबिश देकर एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों भाइयों को सीएचसी कमालगंज भेजा गया। प्रभारी एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed