{"_id":"5f679f30c7d5b10f844eba4d","slug":"case-of-another-religious-conversion-came-up-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नाबालिग को प्रेम जाल में फांसा, जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नाबालिग को प्रेम जाल में फांसा, जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास
Sun, 20 Sep 2020 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन का एक और मामला सामने आया है। बाबूपुरवा बाकरगंज के रहने वाले शादीशुदा मो. आरिफ खान ने नौबस्ता प्रताप होटल के पास रहने वाले मजदूर की नाबालिग बेटी (17) को अपने जाल में फंसा लिया।
इसके बाद उसे भगा ले गया और धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। हालांकि इसके पहले ही उसे पुलिस के दबाव के चलते हाजिर होना पड़ा। मूलरूप से बिहार निवासी मजदूर ने बताया कि अजीतगंज के मो. आरिफ खान ने बेटी को अपने वश में कर लिया और 10 सितंबर को भगा ले गया।
जांच में पता चला कि बेटी ने मकान मालिक के मोबाइल से आरिफ को फोन किया था। इस पर पुलिस ने उसके पिता और भाई को हिरासत में ले लिया। इसके चलते आरिफ 13 सितंबर को बेटी को लेकर खुद ही हाजिर हो गया। पिता ने बेटी के हवाले से बताया कि आरिफ उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहता था।
विज्ञापन
नौ लड़कियां लापता, कहां तक याद रखूं
इस संबंध में जब थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र से एक सप्ताह में नौ लड़कियां गायब हो चुकी हैं। कहां तक हर लड़की के बारे में याद रखूं। हालांकि, उन्होंने सभी लड़कियों को बरामद भी कर लेने का दावा किया है।