{"_id":"5734daf34f1c1b7a6591a20e","slug":"cardiology-uproar-over-the-death-of-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्डियोलॉजी कर्मी की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्डियोलॉजी कर्मी की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
कॉर्डियोलॉजी के ठीक सामने ट्रैक पर कर्मचारी का शव पड़ा मिला। परिजनों ने सफाई ठेकेदार पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल और पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। सीमा विवाद के चलते परिजन स्वरूप नगर, काकादेव और जीआरपी थाने में तहरीर लेकर चक्कर काटते रहे। बाद में जीआरपी अनवरगंज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। कॉर्डियोलॉजी के सफाई कर्मचारी की संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कॉर्डियोलॉजी के ठीक सामने ट्रैक पर कर्मचारी का शव पड़ा मिला। परिजनों ने सफाई ठेकेदार पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल और पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। सीमा विवाद के चलते परिजन स्वरूप नगर, काकादेव और जीआरपी थाने में तहरीर लेकर चक्कर काटते रहे। बाद में जीआरपी अनवरगंज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महादेव नगर गोविंद नगर में रहने वाले राम प्रसाद प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनके तीनों बेटे अनिल कुमार गौतम (22), दुर्गेश और अंजनी कॉर्डियोलॉजी में ठेकेदार के अंडर में सफाई कर्मी हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार को नाइट शिफ्ट में अनिल काम पर गया था। मां रामदुलारी और भाइयों का आरोप है कि शास्त्री नगर निवासी ठेकेदार विष्णुकांत मिश्रा से विवाद होने के बाद अनिल रात 11 बजे के बाद लापता हो गया था। गुरुवार सुबह उसका शव ट्रैक पर पड़ा मिला है। परिजनों ने ठेकेदार विष्णुकांत मिश्रा पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया कि काम पर नहीं जाने पर ठेकेदार घर पर पहुंचकर धमकी देने के साथ ही जलील करता था। अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई बार मारने तक की धमकी दी। इस दौरान परिजनों की पुलिस से भी झड़प हो गई। परिजनों ने हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो 11 अप्रैल का पन्ना फटा हुआ था।