{"_id":"682e224be7c25afcd60620b4","slug":"carcasses-of-cows-were-found-lying-in-the-open-four-caretakers-were-removed-etawa-news-c-216-1-etw1002-125583-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गोवंश के शव खुले में पड़े मिले, हटाए गए चार केयर टेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गोवंश के शव खुले में पड़े मिले, हटाए गए चार केयर टेकर
विज्ञापन
चकरनगर। बरचोली गोशाला के पास बीहड़ में गोवंश के कंकाल मिलने की सूचना पर बुधवार शाम एसडीएम व बीडीओ मौके पर पहुंचे। उनकी जांच में दो मृत गोवंश खुले में पड़े दिखाई दिए। करीब 20 मृत गोवंश आधे गढ़े दिखाई दिए। इस पर एसडीएम ने चार केयर टेकर को हटाने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान व सचिव को भी नोटिस दिया है।
कस्बा निवासी यश चौहान व आरएसएस विभाग प्रचारक यशवीर सहित अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया से शिकायत की। इसमें बताया कि बरचोली गोशाला के पास बीहड़ में कई गोवंश के कंकाल पड़े हैं। सूचना पर एसडीएम व बीडीओ रविंद्र कुमार शशि मौके पर पहुंचे तो दो गोवंश मृत मिले। इसके साथ ही लगभग 20 से अधिक गोवंश के पुराने कंकाल भी पड़े हुए दिखे। गोशाला में एक गोवंश गंभीर रूप से बीमार पाया गया। केयर टेकर से पूछने पर उसने बताया कि जो कंकाल दिख रहे हैं। वह वर्षों पुराने हैं।
उन्हें दोबारा मिट्टी डालकर वह सही से दफन करेंगे। एसडीएम ने केयर टेकरों की फटकार लगाई। एसडीएम ने गोवंश के इलाज के लिए पशु चिकित्सक अशोक कुमार को तत्काल इलाज के लिए गोशाला बुलवाया। एसडीएम के निरीक्षण के कुछ देर बाद हिंदू वाहनी व करणी सेना के कार्यकर्ता गोशाला पहुंच गए। लापरवाहों पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम एक बार फिर से गोशाला पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया।