फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैराज की रेलिंग तोड़ गंगा में समाई कार, तीन लोगों की नहीं मिली लाशें

Sun, 01 Oct 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 01 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Car went into Ganga by breaking barrage's guardrail
घटना के बाद गंगा बैराज पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
गंगा बैराज पुल पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए गंगा के गहरे पानी में समा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाल रंग की कार में 4-5 लोग सवार थे। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि बचाव कार्य के लिए 37वीं वाहिनी की फ्लड टीम को बुलाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।  

 

 

Car went into Ganga by breaking barrage's guardrail
घटना के बाद गंगा बैराज पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कोहना इलाके में स्थित गंगा बैराज पर शाम करीब 4:30 बजे लाल रंग की एक कार तेज रफ्तार से कानपुर से उन्नाव की तरफ जा रही थी। बैराज पुल के बीचो-बीच स्थित गेट नंबर-आठ के पास कार अचानक बेकाबू हो गई। बेकाबू कार ने सड़क के किनारे ट्राली पर आइसक्रीम बेच रहे गंगा बैराज रोड कोहना निवासी संदीप दिवाकर (35) को चपेट में ले लिया।

 

Car went into Ganga by breaking barrage's guardrail
घटना के बाद गंगा बैराज पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कार रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे पानी में जा गिरी। गंगा में जिस जगह कार गिरी वहां 20 फीट से ज्यादा गहराई है। आइसक्रीम विक्रेता उछल कर बैराज के गेट पर जा गिरा। घटना देख बैराज पर मौजूद लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। तमाम लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को कार नजर नहीं आई, लेकिन आइसक्रीम विक्रेता नीचे गेट पर पड़ा नजर आ गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car went into Ganga by breaking barrage's guardrail
आइस्क्रीम व‌िक्रेता को बाहर ‌न‌िकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी देर बाद सीओ स्वरूप नगर मनोज गुप्ता कोहना, नवाबगंज, काकादेव समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। बैराज के दोनों तरफ के गेट को बंद करा दिए गए, ताकि पानी के तेज बहाव में कार बह कर न जा सके। सीओ ने जल पुलिस और प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर बचाव कार्य शुरू कराया। गोताखोरों की टीम ने आइसक्रीम विक्रेता को बाहर निकाला।

 

 

विज्ञापन
Car went into Ganga by breaking barrage's guardrail
राहत और बचाव कार्य में लगी पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 108 नंबर एम्बुलेंस से उसे हैलट इमरजेंसी भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। सीओ ने बताया कि अब तक केवल यह पता चला है कि लाल रंग की कार थी। आई-20 कार बताई जा रही है। पानी के नीचे कार का पता चल गया है, हुक लगाकर क्रेन से खींचा गया लेकिन रस्सी टूट गई। कार बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed