फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Car Accident Car rammed under truck on Kanpur Sagar highway four people including a couple died

Mahoba Car Accident: कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक के नीचे घुसी कार, दंपती समेत चार की मौत, एक गंभीर घायल

Fri, 28 Feb 2025 08:41 AM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Feb 2025 08:41 AM IST
सार

Mahoba News: कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक के नीचे तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में दंपती समेत चार की मौत हो गई, जबकि एक का उपचार जारी है।  

विज्ञापन
Mahoba Car Accident Car rammed under truck on Kanpur Sagar highway four people including a couple died
mahoba road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

Mahoba Accident News: महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला की और मौत हो गई।

विज्ञापन

Mahoba Car Accident Car rammed under truck on Kanpur Sagar highway four people including a couple died
mahoba road accident - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दूसरे घायल का उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार प्रयागराज से मध्यप्रदेश के भोपाल लौट रहे थे। तभी हाईवे पर बरा नाला के पास हादसा हो गया। इसमें ट्रक कार को 50 मीटर तक घसीटता ले गया। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे अवागमन बाधित रहा, जिससे जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



ऑल्टो को जेसीबी की मदद से निकाला बाहर
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसी ऑल्टो को जेसीबी की मदद से निकलवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हुआ। मृतकों की पहचान नरेश नागर पुत्र सिद्धनाथ, अवधेश नागर पुत्र बाबूलाल व भूरा गुर्जर शामिल हैं। वहीं, इलाज के दौरान पूजा नागर पुत्री अनूप सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed