इटावा में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों
Tragic Accident in Etawah: एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में संचेतना कॉलेज के सामने खड़े ट्रक में एक कार घुस गई। कार में दो दोस्त सवार थे, जो शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के तमेरी गांव निवासी आशीष (26) पुत्र हाकिम सिंह, शैलेंद्र (30) पुत्र धर्मवीर गुरुवार को गांव के ही अभिषेक की बरात में शामिल होने शहर के पचावली रोड स्थित मैरिज होम गए थे। शुक्रवार भोर पहर करीब तीन बजे दोनों कार से गांव लौट रहे थे।
हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। आशीष के पिता हाकिम सिंह ने बताया कि बेटा कस्बा स्थित एक जनसेवा केंद्र में काम करता था।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शैलेंद्र के पिता ने बताया बेटा एक स्कूल में गाड़ी चलाता है। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।