{"_id":"5e08db5b8ebc3e881f4dcb29","slug":"car-overturned-on-etawah-highway-woman-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में हाईवे पर कार पलटी, महिला की मौत, आगरा से फतेहपुर जा रहे कार सवार परिवार के तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में हाईवे पर कार पलटी, महिला की मौत, आगरा से फतेहपुर जा रहे कार सवार परिवार के तीन लोग घायल
Sun, 29 Dec 2019 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के बकेवर में हाईवे पर बिजौली गांव के सामने शनिवार की रात करीब सवा एक बजे तेज रफ्तार एसयूवी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार परिवार के चार लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक महिला की मौत हो गई। कन्नौज निवासी महिला भाइयों के साथ आगरा से अपने मायके फतेहपुर जा रही थी।
हादसे की वजह स्टेयरिंग पर संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के बड़ाहार कस्बा निवासी रोहित राज पुत्र राजकुमार सिंह, भाई अंकित राज, चाचा संपूर्ण सिंह और कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नादनपुर बलरामपुर कस्बा निवासी बहन शालिनी उर्फ पिंकी (37) पत्नी अनुज प्रताप सिंह उर्फ आलोक सिंह संग एसयूवी कार से फतेहपुर घर जा रहे थे।
सभी लोग आगरा से लौट रहे थे। रात करीब सवा एक बजे हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के सामने अचानक कार चला रहे रोहित का स्टेयरिंग पर से संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही शालिनी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलने पर फतेहपुर से यहां पहुंचे रोहित के पिता राजकुमार सिंह ने बताया कि बेटी के ससुर की जमीन पर छिबरामऊ के विष्णुगढ़ रोड पर शालिनी के नाम से पेट्रोल पंप स्वीकृत हुआ है। इसी सिलसिले में बेटी अपने भाइयों के साथ आगरा गई थी। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। शालिनी के पति अनुज प्रताप सिंह उर्फ आलोक दिल्ली में किसी कंपनी के टोल प्लाजा पर नौकरी करते हैं।