{"_id":"66a14d5e387667123304b3b4","slug":"car-falls-into-30-feet-deep-river-on-highway-two-friends-injured-etawa-news-c-216-1-etw1001-114129-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाईवे पर 30 फीट गहरी नदी में गिरी कार, दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाईवे पर 30 फीट गहरी नदी में गिरी कार, दो दोस्त घायल
Thu, 25 Jul 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 06
फोटो संख्या 07
फोटो संख्या 08
फोटो संख्या 09
तेज बारिश से कार हुई अनियंत्रित, कार सवार मथुरा के वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। हाईवे पर बारिश में अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर तोड़ती हुई 30 फीट गहरी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो दोस्त घायल हो गए। दोनों वृंदावन से दर्शन करके घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
वृंदावन से श्री राधे रानी सरकार के दर्शन करके शहर के पक्का बाग निवासी निखिल उर्फ अनुज मिश्रा पुत्र हरज्ञान मिश्रा कार से घर लौट रहे थे। साथी पीयूष उर्फ सचिन शुक्ला पुत्र ज्योति शंकर शुक्ला निवासी महेवा भी साथ में सवार था।
बुधवार दोपहर हाईवे पर मलाजनी डुढहा गांव के पास सिरसा नदी के पुल के कारण तेज बारिश के चलते कम दृश्यता के कारण कार अनियंत्रित हो गई। हाईवे पर बीच में बने डिवाइडर को तोड़ते हुए कार 30 फीट गहरी नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से कार में फंसे दोनों घायलों को निकलवाया। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। गनीमत रही कि मानसून ऋतु में नदी में पानी नहीं था, यदि पानी होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।