फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car driver ran away after hitting youth

उन्नाव: युवक को टक्कर मारने के बाद पिटाई के डर से भागा कार चालक, पांच और को किया घायल

Mon, 11 Nov 2019 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Nov 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Car driver ran away after hitting youth
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव में युवक को टक्कर मारने के बाद भीड़ की पिटाई से बचने के लिए भागे कार चालक ने चार और लोगों को टक्कर मार दी। बाद में चालक मोहल्ला नरेंद्र नगर निवासी अपने रिश्तेदार के घर के बाहर कार खड़ी कर भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में ली है। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12 बजे हरदोई ओवरब्रिज से बड़ा चौराहा की ओर जा रही कार से सदर पुलिस चौकी के पास पैदल जा रहे युवक को हल्की टक्कर लग गई। राहगीरों ने शोर मचाया और कार की तरफ दौड़ पड़े। पिटाई से बचने के लिए चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन


इससे सब्जी मंडी के पास एक और युवक कार की चपेट में आ गया। बड़ा चौराहा पर यातायात पुलिस ने कार रोक ली। पूछताछ चल रही थी। तभी पीछे से भीड़ आ गई। भीड़ ने कार से उतारने का प्रयास करते हुए चालक के साथ मारपीट कर दी। इस पर चालक पिटाई से बचने के लिए कार से फिर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने छोटा चौराहा तक तीन और लोगों को टक्कर मारी। इसमें मोती नगर निवासी बीएसी तृतीय वर्ष के छात्र प्रांजुल पुत्र अखिल नारायण श्रीवास्तव भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उधर. कार सवार नरेंद्र नगर निवासी अपने रिश्तेदार के घर के बाहर कार खड़ी कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सदर चौकी प्रभारी शैलेेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed