{"_id":"69f247350f33d04c3e03d41f","slug":"car-collides-with-sleeper-bus-woman-dead-five-injured-kanpur-news-c-214-1-knj1006-148341-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्लीपर बस के पीछे टकराई कार, महिला की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्लीपर बस के पीछे टकराई कार, महिला की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। दिल्ली जा रही स्लीपर बस में मंगलवार की देर रात निकवा गांव के पास पीछे से कार जा टकराई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
उत्तरी दिल्ली के थाना बेगमपुर अंतर्गत बुद्ध विहार कालोनी फेस 2 निवासी तुषार (25) हरदोई रिश्तेदारी में परिवार के साथ घूमने आए थे। वहां से कार चलाकर दिल्ली जा रहे थे। साथ में परिवार के प्रदीप (28), सुमित (26), किरनदेवी (50) और नई दिल्ली मोहल्ला रंजीत नगर निगम विपिन पाल (38) ट्विंकल पाल (29) भी थे। क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे निकवा गांव के पास रात 12 बजे चालक को झपकी आने के कारण एलो लाइन पर खराब स्लीपर बस के पीछे कार टकरा गई। बस में सवारियां नहीं थीं। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
सूचना पर थाना प्रभारी विनय शर्मा, यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। वहां डाक्टरों ने किरन देवी को मृत घोषित कर दिया। विपिन, ट्विंकल, तुषार और सुमित को कानपुर रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा करा दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उन्हाेंने बताया कि मध्य प्रदेश जिला मुरैना के थाना मुरैना अंतर्गत मोहल्ला प्रेम नगर निवासी अशोक सिंह हेल्पर बिहार जिला छपरा के थाना बसरा अंतर्गत चांदबरवा निवासी अमन कुमार के साथ बस लेकर अरवल से दिल्ली जा रहे थे।