{"_id":"5f70df438ebc3e9bec481bf1","slug":"car-collided-with-roadways-bus-one-killed-six-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत, पांच घायल
Mon, 28 Sep 2020 12:33 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले के तेराजाकेट रिश्तेदार की गमी से लौट रहे आगरा के लोगों की कार में रविवार देर रात तेराजाकेट चौराहे पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
घायलों को गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगरा के अब्बास नगर निवासी वकील पुत्र जमालुद्दीन की तालग्राम थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी बहन की मृत्यु हो गई थी।
इससे वकील, उनकी पत्नी नासिरा बेगम, परिवार के आरिफ पुत्र अब्दुल मजीद, हसमुद्दीन पुत्र नियामत, सलमा पत्नी आरिफ, शबनम पत्नी हसमुद्दीन, सानिया पुत्री हसमुद्दीन कार से सलेमपुर आए थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी कार से आगरा लौट रहे थे।

तेराजाकेट चौराहे पर जीटी रोड पार करते समय गुरसहायगंज की ओर से आई रायबरेली डिपो की रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। बस के साथ कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे गुरसहायगंज कोतवाल राजा दिनेश सिंह और सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज जमाल खां ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गुरसहायगंज भिजवाया, जहां उपचार के दौरान हसमुद्दीन की मौत हो गई। वकील को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में वकील ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। आगरा के गोबर चौकी अब्बास नगर थाना ताजगंज निवासी शहाबुद्दीन पुत्र नियामत की तहरीर पर पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।