फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car caught fire after tire puncture

Kanpur News: टायर पंचर होने के बाद कार में लगी आग

Wed, 27 Sep 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire after tire puncture
शमसाबाद। टायर पंचर होने के बाद कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो युवक व किशोर बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

जनपद बदायूं थाना उसैत कस्बा निवासी चालक फिरोज कार से इशरत व किशोर मोहम्मद जाफिर के साथ जनपद इटावा से मंगलवार को वापस आ रहा था। ढाई घाट मार्ग पर गांव गुटैटी के पास कार का टायर पंचर हो गया। चालक उतरकर कार का पंचर जोड़ने लगा। उसी दौरान कार में आग लग गई। इशरत व मोहम्मद जाफिर कार से सामान निकालकर भागे। कार में लगी आग ने कुछ देर में ही पूरी कार को जला दिया। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार में आग लगने के कारण को जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed