{"_id":"5cf2a37dbdec2206fc127b66","slug":"car-and-truck-accident-in-auraiya-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे लोग
Sat, 01 Jun 2019 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही कार में टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग बाल-बाल बचे। टक्कर से कार सवार दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने इलाज के बाद घर जाने दिया।
शनिवार सुबह गायत्रीपीठ तपोवन मथुरा के दर्शन करके अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के मैकेनिकल इंजीनियर विश्वनाथ (55) पुत्र स्व. महांग शर्मा निवासी ग्राम डाला थाना चौपान जिला सोनभद्र शिक्षिका पत्नी संजू शर्मा (41), पुत्री गुंजन (13) और पुत्र कुश (10) के साथ कार से लौट रहे थे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी के सामने लगभग साढ़े आठ बजे हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस पहुंच पाती, इससे पहले चालक ट्रक लेकर भाग गया। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
यूपी 100 पुलिस व चौकी पुलिस के सिपाहियों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का इलाज करने के उपरांत घर जाने दिया गया। विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि वह गायत्री पीठ के सदस्य हैं। मथुरा स्थित गायत्री आश्रम गए हुए थे। जहां से दर्शन करके वापस अपने घर जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। उधर पुलिस ने आनन-फानन में क्रेन बुलाकर हाईवे से कार को हटाकर इंडियन ऑयल चौकी के पास खड़ी करा दी।