फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car and bike collide, one dead, four injured

Kanpur News: कार और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल

Fri, 02 May 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Car and bike collide, one dead, four injured
कानपुर। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर महाराजपुर थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरे बाइक सवार को बचाने में कार की बाइक से टक्कर हो गई। अनियंत्रित होकर कार हाईवे किनारे खड़े ट्राला में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन

नगरा निवासी अस्मित उत्तम (35) कार से अपने पिता रमेश चंद्र और दोस्त अमन आर्या, अर्पित पाल के साथ सरसौल स्थित एक गेस्ट हाउस गए थे। पिता को गेस्ट हाउस में अर्पित छोड़कर महाराजपुर में बने कट से कार को मोड़कर निकल आए। नर्वल मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि आगे जा रहे बाइक सवार को बचाने में अर्पित की कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्राला में पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार अस्मित की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गौशाला निवासी वीर सिंह, अमन, अर्पित व एक अन्य घायल हो गए। मृतक युवक दो बहनों में इकलौता था। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed