{"_id":"5cf3e8b4bdec2207167eebd5","slug":"car-accident-on-kanpur-farrukhabad-gt-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को विदा कराने आया था परिवार, रास्ते में पलट गई कार, घायलों को लेकर खाली हाथ लौट गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को विदा कराने आया था परिवार, रास्ते में पलट गई कार, घायलों को लेकर खाली हाथ लौट गए परिजन
Sun, 02 Jun 2019 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 Jun 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
खेत में पलटी पड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में शादी के बाद बेटी की पहली विदा कराने आ रहे परिजनों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पीछे से दूसरी कार से आ रहे अन्य परिजनों ने घायलों को निकाला और वापस ले गए। इससे नवविवाहिता की विदाई नहीं हो पाई।
शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के इमादपुर निवासी रामसिंह ने पुत्री श्रीदेवी की शादी नवाबगंज के बरतल गांव निवासी रामजीत के साथ चार दिन पूर्व की थी। नवविवाहिता का भाई संजीव कुमार व परिवार के अन्य लोग दो कारों से रविवार को श्रीदेवी की पहली विदा कराने उसकी ससुराल आ रहे थे।
मंझना पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बैठे संजीव, मोरपाल, पेशकार और चालक रवि घायल हो गए। तभी पीछे से दूसरी कार से आ रहे परिजनों ने घायलों को बाहर निकाला और शाहजहांपुर वापस ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट आई। हादसा होने से नवविवाहिता की विदाई नहीं हो पाई।