फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   captive home kanpur uttar pradesh case

हमारे साथियों को छुआ तो चापड़ से काट डालेंगे

Thu, 15 Feb 2018 02:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
 captive home kanpur uttar pradesh case
बंदी संप्रेक्षण गृह के बाहर विरोध - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः बालिग हो चुके चार बंदियों को नौबस्ता स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से माती (कानपुर देहात) जेल में  शिफ्ट किए जाने की बात पर बवाल हो गया। साथी बंदियों ने संप्रेक्षण गृह में हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी। अधीक्षक और कर्मचारियों से मारपीट की। इतना ही नहीं एक बंदी ने तो अधीक्षक और कर्मचारियों को धमकी दे डाली कि उसके साथियों को छुआ तो चापड़ से काट डालेंगे। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदियों को शांत कराया, तब जाकर चारों को ले जा सकी। 
विज्ञापन

 

 

बौद्ध नगर, नौबस्ता स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में हत्या, लूट, दुष्कर्म और चोरी के आरोप में 56 किशोर बंद हैं। इनमें चार बंदी बालिग हो चुके हैं। इस पर कोर्ट ने चारों को माती जेल शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को जेल पुलिस चारों को लेने पहुंची तो साथी बंदी भड़क गए। उन्होंने अधीक्षक प्रेमेंद्र कुमार से चारों को न ले जाने की बात कही। उन्होंने मना किया तो बंदी उग्र हो गए। अधीक्षक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। हॉल में रखी मेज कुर्सियां फेंक दी। बिल्डिंग में बाहर की ओर लगे शीशे तोड़ डाले। अधीक्षक और कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मारपीट की। इससे अधीक्षक के हाथ में चोट आई है। बवाल के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


एक साल का था साथ
माती जेल में शिफ्ट हुए चारों बंदी संप्रेक्षण गृह में करीब एक साल से थे। चारों ने अपना गैंग तैयार कर लिया था। सभी बंदी उनके कहने पर चलते थे। जो विरोध करता था, उसके साथ मारपीट करते थे। इसके चलते चारों के खिलाफ कई बार कार्रवाई भी की गई थी। अधीक्षक का कहना है कि यह बवाल भी उन्हीं के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात के खिलाफ रिपोर्ट
बवाल के बाद पहुंची थाना पुलिस ने जांच के बाद सात बंदियों को चिह्नित किया है। अधीक्षक ने इन्हीं सातों के खिलाफ मारपीट, हंगामा, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसओ अखिलेश कुमार जायसवाल का कहना है कि अधीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 


बंदी संप्रेक्षण गृह से चार बंदियों को शिफ्ट किए जाने का विरोध कर रहे थे। मना करने पर हंगामा और तोड़फोड़ कर दी। मारपीट कर जान से मारने की भी धमकी दी। - प्रेमेंद्र कुमार, अधीक्षक, राजकीय संप्रेक्षण गृह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed