फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Captive and Corona reduced the status of Kanpur leather industry

यूपी: बंदी और कोरोना ने घटाया कानपुर के चमड़ा उद्योग का रुतबा

Wed, 17 Nov 2021 12:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Nov 2021 12:04 PM IST
सार

फिनिश्ड लेदर में सुपर टेनरी ग्रुप को दूसरा, हारनेस एंड सैडलरी लेदर कैटेगरी में ग्लोबल एक्सपोर्ट को पहला, मारिया इंटरनेशनल को दूसरा, हारनेस एंड सैडलरी नॉन लेदर कैटेगरी में सुपर हाउस ग्रुप को पहला, कार्तिकेय इंटरनेशनल को दूसरा, ब्रांड क्रिएशन कैटेगरी में ग्रोमोर इंटरनेशनल के गिल को पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
Captive and Corona reduced the status of Kanpur leather industry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्म निर्यात परिषद ने दो साल बाद नेशनल एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड घोषित किए हैं। वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए घोषित अवार्ड में कुल 16 अवार्ड शहर की झोली में आए हैं। हारनेस और सैडलरी के क्षेत्र में दोनों सालों के अवॉर्ड कानपुर को मिले हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग साल के लिए दो महिला उद्यमियों को भी अवार्ड मिला है। हालांकि, पिछले सालों की तुलना में शहर का दबदबा घटा है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले दो साल में कोरोना महामारी, टेनरियों की बंदी और सरकार की अस्पष्ट नीतियों के चलते कानपुर के चमड़ा उद्योग की चमक फीकी पड़ी है।
विज्ञापन


वर्ष 2019-20 में शहर को सात, जबकि 2020-21 में नौ कैटेगरी में अवार्ड मिले हैं। प्रतिष्ठित कैटेगरी की बात करें तो शहर के हिस्से कुछ नहीं आया है। बुधवार को दिल्ली के एक होटल में आयोजित होने वाले समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अनुप्रिया पटेल उद्यमियों को अवार्ड देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्म निर्यात परिषद के राष्ट्रीय एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड 2020-21 में हारनेस एंड सैडलरी लेदर कैटेगरी में शहर के एसके एक्सपोर्ट को पहला और लेक्स इंटरनेशनल को दूसरा पुरस्कार मिला है। हारनेस एंड सैडलरी नॉन लेदर में सुपरहाउस ग्रुप को पहला और तरुण टेक्सटाइल को दूसरा पुरस्कार मिला है।

इसके अलावा मेसर्स सतकीर्ति एजेंसीज की पार्टनर नविता गुप्ता को वुमन इंटरप्रेन्योर अवार्ड के लिए चुना गया है। इस साल पांच महिलाएं शामिल की गई हैं, जिसमें एक शहर की हैं। लेदर गुड्स में शहर की करेन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को पहला पुरस्कार मिला है।

फिनिश्ड लेदर में सुपर टेनरी को पहले और मॉडल एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड को दूसरे पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। लेदर फुटवियर में सौ या दो सौ करोड़ की कैटेगरी में रहमान इंडस्ट्रीज ग्रुप को दूसरे पुरस्कार के लिए चुना गया है।

2019-20 में शहर को मिले सात अवॉर्ड
फिनिश्ड लेदर में सुपर टेनरी ग्रुप को दूसरा, हारनेस एंड सैडलरी लेदर कैटेगरी में ग्लोबल एक्सपोर्ट को पहला, मारिया इंटरनेशनल को दूसरा, हारनेस एंड सैडलरी नॉन लेदर कैटेगरी में सुपर हाउस ग्रुप को पहला, कार्तिकेय इंटरनेशनल को दूसरा, ब्रांड क्रिएशन कैटेगरी में ग्रोमोर इंटरनेशनल के गिल को पुरस्कार मिला है। वुमन इंटरप्रेन्योर में किंग्स इंटरनेशनल की निदेशक आयशा बिलग्रामी को सैडलरी एंड हारनेस कैटेगरी में पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

बड़े अवार्ड चेन्नई, दिल्ली के खाते में
शहर चमड़ा उद्योग का बड़ा हब है। सबसे ज्यादा रोजगार और डॉलर देने वाले इस उद्योग पर पहले बंदी और फिर कोरोना की तगड़ी मार पड़ी है। पूर्व के सालों में शहर के चमड़ा कारोबारियों को ओवरऑल लेदर एंड लेदर प्रोडक्ट, लेदर फुटवियर तीन सौ करोड़ कैटेगरी, लेदर फुटवियर, फिनिश्ड लेदर, गारमेंट में दबदबा रहता था। बड़ी कैटेगरी के यह सभी अवार्ड इस बार चेन्नई, दिल्ली और लुधियाना के खाते में गए हैं।

देशभर में बढ़ने लगा चमड़ा का निर्यात
कोरोना के संक्रमण में सुस्ती से अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ कानपुर समेत देशभर में चमड़ा निर्यात बढ़ा है। डीजीसीआई एंड एस की ओर से अप्रैल-सितंबर 2021 तक के लिए जारी आंकड़ों में पिछले साल की तुलना में 42.72 फीसदी की सकारात्मक बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल-सितंबर 2021 में 16 लाख 71 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया गया है। पिछले साल इस अवधि में 11 लाख 71 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। शहर में 2019-20 में 4921 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। इस बार 5300 करोड़ का निर्यात हुआ है।

दो साल बाद काउंसिल की ओर से एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड घोषित किए गए हैं। दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें दो केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे हैं। शहर को कई अवार्ड मिले हैं। - जावेद इकबाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, चर्म निर्यात परिषद

पिछले दो सालों के अवार्ड में सैडलरी में पहला, दूसरा स्थान मिला है। यह शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, पूर्व के सालों में अन्य कैटेगरी में भी अवार्ड मिलते थे। इस क्षेत्र में निवेश घटा है। सरकार की नीतियां बहुत स्पष्ट नही हैं। नौ माह से आईडीएलएस स्कीम में स्पष्टता नहीं आ पाई है।- ताज आलम, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, चर्म निर्यात परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed