फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cannot get free vitamin D face 16 types of problems deficiency found in every second patient coming to Hallet

UP: मुफ्त विटामिन डी भी नहीं ले पाते, 16 तरह की दिक्कतें हैं झेलते, हैलट आने वाले हर दूसरे मरीज में मिली कमी

Fri, 07 Feb 2025 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Feb 2025 10:58 AM IST
सार

Kanpur News: डॉ. कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी, इमरजेंसी में आने वाले 50 फीसदी रोगियों में विटामिन डी की कमी मिल रही है। हर दूसरा व्यक्ति इस विटामिन की कमी से ग्रसित है। ऐसे पांच हजार रोगियों की जांच रिपोर्ट से आकलन किया गया है।

विज्ञापन
Cannot get free vitamin D face 16 types of problems deficiency found in every second patient coming to Hallet
विटामिन डी की कमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर दूसरा व्यक्ति विटामिन डी की कमी से जूझ रहा है। धूप से यह विटामिन मुफ्त में मिलती है, फिर भी लोगों के शरीर में इसकी कमी बढ़ रही है। इसकी कमी से 16 बीमारियों के लक्षण उभर आते हैं। रोगी विटामिन की भरपाई करने के बजाय दूसरी बीमारियों की दवा बेमतलब खाया करते हैं और सेहत दुरुस्त नहीं होती। दवाओं का पूरा असर न होने पर हैलट में ऐसे पांच हजार रोगियों की जांच कराई गई तो रोगियों में विटामिन डी की कमी निकली है। विटामिन डी की कमी सामान्य शरीर दर्द से लेकर हार्ट अटैक तक के लक्षण रोगियों में उभरते हैं।

विज्ञापन

जिस व्यक्ति को जिस विशेषज्ञता से संबंधित लक्षण उभरते हैं, उसी डॉक्टर के पास पहुंचता है। मांसपेशियों में दर्द-ऐंठन वाले रोगी अस्थि रोग विभाग में, चक्कर आने पर न्यूरो, अवसाद होने पर मनोरोग विभाग, लिवर और गुर्दे में परेशानी पर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और गैस्ट्रोइंटोलॉजी विभाग, धड़कन अनियमित होने पर कार्डियोलॉजी में जाकर जांच कराते हैं। सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि जो रोग हैं नहीं, रोगी उनकी दवा खाते हैं। इससे दवाओं के दुष्प्रभाव के साथ ही उनकी जेब पर भार बढ़ता है।

विज्ञापन

हृदय के लिए यह बहुत बड़ा रिस्क फैक्टर है
डॉ. कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी, इमरजेंसी में आने वाले 50 फीसदी रोगियों में विटामिन डी की कमी मिल रही है। हर दूसरा व्यक्ति इस विटामिन की कमी से ग्रसित है। ऐसे पांच हजार रोगियों की जांच रिपोर्ट से आकलन किया गया है। इस विटामिन की कमी से लोगों को 16 तरह की दिक्कतों के लक्षण उभर आते हैं। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि हृदय की समस्या लेकर आने वाले हर रोगी में विटामिन डी की कमी मिलती है। हृदय के लिए यह बहुत बड़ा रिस्क फैक्टर है। विटामिन डी की कमी से हृदय में हर तरह की दिक्कत हो सकती है। विस्तृत अध्ययन के लिए रोगियों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी से इन बीमारियों के उभरते हैं लक्षण

  • हड्डियों, मांसपेशियों में कमजोरी
  • हृदय रोग
  • मधुमेह
  • आस्टियोपोरोसिस
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • सिर दर्द
  • अवसाद
  • मूड स्विंग
  • लगातार ठंड लगना
  • लिवर और गुर्दा रोग
  • नींद में गड़बड़ी -थकान
  • बार-बार संक्रमण होना
  • बालों का झड़ना -याददाश्त में कमी
  • घावों का न भरना
विज्ञापन

ऐसे करें विटामिन डी की कमी दूर
सुबह की धूप लें, कॉड लिवर ऑयल, मूली के पत्त, गाजर, संतरा, काजू, अंडे, दही, पनीर, मक्खन, सोया, छांछ लें। जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ लें, सप्लीमेंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed