फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Candle in the future of the country explored

मोमबत्ती में तलाशा देश का भविष्य

Tue, 23 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Candle in the future of the country explored
कानपुर। इंप्लॉयमेंट एक्सचेंज (सेवायोजन कार्यालय) में देश का भविष्य तलाशने आईं राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों ने मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी में युवाओं का इंटरव्यू और सेलेक्शन किया। बिजली कटौती के कारण दो दिवसीय रोजगार मेले में पहले दिन सोमवार को भारी अव्यवस्था रही। आधे-अधूरे मन से सात कंपनियों ने 2708 युवक-युवतियों के इंटरव्यू के बाद 538 को नौकरी दी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की तरफ से जल्द ही ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए 4500 अभ्यर्थियों ने सेवायोजन कार्यालय में अपना सीवी जमा करके रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को सात कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेने पहुंचे। सुबह 10 बजे से ही हजारों युवक, युवतियां अपने कागजात लेकर नौकरी की उम्मीद में सेवायोजन कार्यालय पहुंच गए। सुबह 11 बजे से बिजली कटौती के चलते पूरे कार्यालय में अंधेरा छाया था। अंधेरे में ही कंपनी के प्रतिनिधियों ने छात्रों के इंटरव्यू शुरू किए। अंधेरा और भीड़ होने के चलते सभी कमरों में धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मची रही। अभ्यर्थियों और कंपनी के प्रतिनिधियों ने मोमबत्ती और मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में आवेदन छांटने के साथ ही इंटरव्यू लिया। घंटों बाद जनरेटर चालू हुआ तो अभ्यर्थियों और कंपनी के लोगों ने राहत की सांस ली। इंटरव्यू के बाद कंपनियों ने चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट सेवायोजन कार्यालय के सूचना बोर्ड में चस्पा कर दी। इसके साथ ही अभ्यथियों से संपर्क करके उन्हें भी इसकी जानकारी दी जाएगी। मंगलवार को पांच कंपनियां 1800 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेंगी।
विज्ञापन


एआईटीएच के 137 स्टूडेंटों को मिलेगी स्कॉलरशिप
कानपुर (ब्यूरो)। अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड (एआईटीएच) के 137 स्टूडेंटोें को 10-10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। इस पर महिंद्रा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने मुहर लगा दी है। कंपनी ने बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेेंटों का कैंपस सेलेक्शन करने का भरोसा दिया है। इसके इंटरव्यू मंगलवार को कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा फाइनेंस ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीटेक में फर्स्ट डिवीजन मार्क्स हासिल करने वाले स्टूडेंटों को स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। इसी सिलसिले में डिवीजनल मैनेजर राजेश यादव, मुदित माथुर, क्षेत्रीय एचआर प्रबंधक हर्षित मालवीय और एरिया बिजनेस प्रबंधक मयंक माथुर ने स्कॉलरशिप की स्क्रीनिंग की। इस मानक पर बीटेक फाइनल ईयर के 137 स्टूडेंट खरे उतरे हैं। इन सबको जल्द ही स्कॉलरशिप मिलेगी। निदेशक प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत महिंद्रा फाइनेंस ने गरीब मेधावियों को मदद देने का फैसला किया है। यह स्कॉलरशिप सालाना दो लाख रुपये आय से संबंधित परिवार के स्टूडेंटों को दी जा रही है। कंपनी ने मंगलवार को कैंपस सेलेक्शन आयोजित किया है। इसमें नि:शक्तों का सेलेक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed