कानपुर में बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए बुधवार को सुबह 11:30 बजे से नामांकन शुरू हो गया। नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही प्रत्याशियों का जोश देखने काबिल था। एल्डर्स कमेटी सदस्य नामांकन पत्र लेने के लिए पहुंचे ही थे.. काउंटर खुल भी नहीं पाया था।
बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों में लगी होड़, CCTV की निगरानी में चल रही है प्रक्रिया
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रही नामांकन प्रक्रिया
एल्डर्स कमेटी सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, राजकुमार सिंह चौहान व वेद प्रकाश आर्य ने बताया कि पूरी नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रही है। पुलिस बल, क्यूआरटी टीम नामांकन स्थल के बाहर लगाई गई है।
रोक के बावजूद निकले जुलूस
एल्डर्स कमेटी की चेतावनी के बावजूद कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन जुलूस निकाला। नामांकन स्थल के आसपास भी लगातार नारेबाजी होती रही। एल्डर्स कमेटी द्वारा लगातार चेतावनी भी दी जाती रही।
भोज भंडारे पर रोक, लंच पैकेट की व्यवस्था
आचार संहिता के चलते इस बार प्रत्याशियों ने किसी प्रकार के भोज या भंडारे के बजाय लंच पैकेट वकीलों के चैंबर में पहुंचवाने की व्यवस्था की है। इसको लेकर भी कमेटी बार-बार चेतावनी दे रही है।
मतदान की तारीख पर असमंजस
ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने मंगलवार शाम को पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह स्पष्ट कर दिया कि बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आठ अगस्त को मतदान कराना संभव नहीं है। सावन के सोमवार, त्योहार, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं व कॉलेज की अनुपलब्धता के कारण नहीं कराया जा सकता।