{"_id":"5cb0d109bdec22144b7f0c74","slug":"candidate-raised-questions-on-nomination-being-canceled-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः नामांकन निरस्त होने पर इस प्रत्याशी ने उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः नामांकन निरस्त होने पर इस प्रत्याशी ने उठाया सवाल
Fri, 12 Apr 2019 11:25 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र कन्नौज से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में नामांकन पत्र निरस्त करने पर सवाल उठाया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नई दिल्ली को भेजी गई शिकायत में मदर इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रत्याशी अनुरुद्ध दुबे ने कहा कि नामांकन पत्र के प्रारूप 26 के मद संख्या 6 (क) व मद संख्या (8) की क्रम संख्या तृतीय में भूल के कारण ‘लागू नहीं’ लिखे जाने के कारण नामांकन निरस्त कर दिया गया।
आरोप लगाया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिवसेना प्रत्याशी का नामांकन निरस्त नहीं किया, जबकि उसमें भी वही गलती थी, जो कि उनके नामांकन पत्र में थी। यह भी आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों की गाड़ी अंदर तक गई हैं। मांग की, सभी नामांकन पत्रों की दोबारा जांच की जाए और नामांकन पत्र बहाल किया जाए।