{"_id":"6b0b34b4b415ef17fa05da39","slug":"canal-dry-when-needed-wheat-sowing-stalled-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-152866-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जरूरत पर नहर सूखी, गेहूं की बोआई अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जरूरत पर नहर सूखी, गेहूं की बोआई अटकी
विज्ञापन
रूरा। नहर में पानी न आने से किसान रबी सीजन की फसलों की बोआई के लिए परेशान हैं। किसानों का कहना है कि धान की कटाई के बाद अब पलेवा के लिए खेत तैयार हैं लेकिन नहर में पानी नहीं है। ऐसे में खेत तैयार करने के लिए सिंचाई का इंतजाम करना चुनौती बना है। निजी नलकूप से महंगी सिंचाई हो रही है।
नगर से निकलने वाली नहर में सिल्ट सफाई का काम एक माह पहले हो चुका है। इसके बाद भी पानी नहीं आ रहा है। इस नहर से सिठमरा से लेकर रूरवाहार तक 100 गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। अब नहर सूची है तो बोआई प्रभावित है। कुछ किसान निजी नलकूप से महंगी सिंचाई कर बोआई कर रहे हैं।
धनीरामपुर गांव के लाला अग्निहोत्री, तिगाई के राधेश्याम शुक्ला व ललित तिवारी व भिखनापुर गांव के योगेश सिंह आदि ने बताया कि धान की कटाई के बाद गेहूं की बुआई के लिए खेत तैयार किए जाने हैं। पलेवा के लिए सिंचाई की जरूरत है लेकिन नहर में पानी न होने से परेशानी है। मजबूरी में निजी नलकूपों के सहारे किसी तरह से सिंचाई करा रहे है। वहीं, सिंचाई विभाग के जेई महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य 30 नवंबर तक होना है। इसके बाद दिसंबर प्रथम सप्ताह में नहर में पानी छोड़े जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फोटो- 20 कल्लू सिंह, बनवारी पुरवा।
फोटो-21 सत्यम यादव, गहलौ।
जरूरत पर नहर में पानी नहीं
गेहूं की बोआई के लिए लिए खेत की पलेवा करना है। इधर जरूरत पर नहर में पानी नहीं है। ऐसे में निजी नलकूप से महंगी सिंचाई की मजबूरी है। -कल्लू सिंह बनवारी पुरवा।
--
जरूरत पर नहरों की सफाई का शेड्यूल बदलने की जरूरत है। या फिर इसे कम दिन का करना चाहिए। ताकि नवंबर में ही नहरों में पानी छोड़ा जाए। -सत्यम यादव, गहलौ।
-- -- -- --
फाॅर्मर आईडी पर 100 किसानों को मिली 300 बोरी डीएपी
सरवनखेड़ा। साधन सहकारी समिति सैंथा में शनिवार को डीएपी के वितरण की जानकारी मिलते ही किसानों की भीड़ समिति के बाहर एकत्र हो गई। फार्मर आईडी के आधार पर 100 किसानों में 300 बोरी खाद का वितरण किया गया।
अक्तूबर में सरसों की बोआई व नवंबर की शुरुआत से ही गेहूं की बोआई शुरू होने के बाद अभी तक साधन सहकारी समिति में डीएपी की किल्लत बनी हुई है। सैंथा समिति के अंतर्गत आने वाले सैंथा, गंगागंज, मुर्रा, तुर्रा, हिलौती, सरदारपुर, भरतपुर पियासी, आलापुर, जिठरौली, मुक्तापुर, तड़वारा गांव के किसानों को डीएपी खाद के लिए भटकना पड़ रहा था। किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन की पहल पर 26 नवंबर को समिति में एक ट्रक डीएपी आई थी। चालान नंबर न मिलने के कारण शुक्रवार को समिति में खाद का वितरण नहीं हो सका।
इसी क्रम में डीएपी के वितरण की जानकारी मिलते ही फार्मर आईडी के आधार पर सुबह दस बजे से वितरण शुरू किया गया। शाम पांच बजे तक 100 किसानों के बीच 300 बोरी खाद का वितरण किया गया। इससे किसानों ने राहत महसूस की। समिति के सचिव राज बहादुर सिंह ने बताया कि शेष खाद सोमवार को वितरित की जाएगी।