फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Can use sugarcane bagasse as electricity generation

बिजली उत्पादन के रूप में कर सकते हैं गन्ने की खोई का प्रयोग, फर्नीचर भी बढ़ाएगा घर की शान

Fri, 06 Sep 2019 05:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Sep 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Can use sugarcane bagasse as electricity generation
गन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यशाला में निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने कहा कि चीनी मिलें गन्ने की खोई (बगास) का इस्तेमाल बिजली उत्पादन के रूप में कर सकते हैं। इसके बाद भी देशभर में 50 लाख मीट्रिक टन बगास बच जाएगी।
विज्ञापन


इससे चीनी मिलें पार्टिकल बोर्ड पैनल बनाकर अधिक मुनाफा कमा सकती हैं। बोर्ड पैनल का इस्तेमाल फर्नीचर बनाने में किया जाता है। गुरुवार को इंस्टीट्यूट के सभागार में हुई कार्यशाला में प्रो. नरेंद्र ने बताया कि बिजली उत्पादन के अलावा बगास से पार्टिकल बोर्ड पैनल के निर्माण का सफल प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर डी. स्वेन ने बताया कि फर्नीचर उद्योग में वुड पैनल के बढ़ते उपयोग ने नए पदार्थों की मांग बढ़ा दी है। बगास के बोर्ड पैनल के इस्तेमाल से लकड़ी की खपत घटेगी और पेड़ों की कटान कम होगी। इस मौके पर चीन और ब्राजील में बगास के पार्टिकल बोर्ड पैनल के इस्तेमाल के संबंध में प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न निजी कंपनियों के अधिकारी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed