{"_id":"600431f153901044a70fe516","slug":"can-never-forget-kanpur-ms-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों के साथ एमएस धोनी ने ऑनलाइन साझा किए अनुभव, कहा- कानपुर को कभी नहीं भूल सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों के साथ एमएस धोनी ने ऑनलाइन साझा किए अनुभव, कहा- कानपुर को कभी नहीं भूल सकता
Sun, 17 Jan 2021 06:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कप्तान एमएस धोनी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सराफा व्यापारी पंकज अरोड़ा से एक निजी कंपनी के कार्यक्रम के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने ऑनलाइन बातचीत की। एक बड़ी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर धोनी ने शनिवार को देश भर से चुने गए छह व्यापारियों के साथ डिजिटल पेमेंट पर ऑनलाइन चर्चा की।
पंकज ने जैसे ही उन्हें बताया कि वो कानपुर से बोल रहे हैं तो धोनी ने कानपुर से जुड़ी एक बात साझा की। धोनी ने बताया कि कई साल पहले देवधर ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए वह ग्रीनपार्क में आए थे। मैच के बाद जमशेदपुर जाना था।
मेरे मैनेजर ने लैंडमार्क होटल में मुझे रात को बताया कि आप की वापसी की रेलवे की टिकट रिजर्व नहीं हुई है लेकिन सुबह रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति मिलेगा जो जुगाड़ करवा के सीट दिलवा देगा। जब सुबह सात बजे मैं रेलवे स्टेशन पहुंचा तो न वो आदमी मिला न कोई जुगाड़।
विज्ञापन
इसके बाद किसी तरह अलग-अलग बोगी में बडे़-बड़े बैग रखे गए और मैं खुद दूसरी बोगी में बैठकर आया। कानपुर की यह याद मुझे जीवन में कभी नहीं भूलेगी। पंकज ने बताया कि इस दौरान डिजिटल लेन-देन पर भी उनसे चर्चा हुई। शहर के मोबाइल कारोबारी विनय अरोड़ा ने भी उनसे बात की।