{"_id":"5bd4628cbdec220775479e5c","slug":"campaign-to-catch-criminals-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिन-रात चला अपराधियों को पकड़ने का अभियान, 82 आरोपियों में ‘मृतक’ भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन-रात चला अपराधियों को पकड़ने का अभियान, 82 आरोपियों में ‘मृतक’ भी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 27 Oct 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र के आदेश पर शुक्रवार सुबह से चले अभियान में जिले भर में 82 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 16 वारंटी, पांच अवैध शराब और 14 लोगों को शांतिभंग के आरोप समेत अन्य लोग दूसरे आरोपों में गिरफ्तार किए गए। इस अभियान में मरा बताया गया वृद्ध पुलिस को जिंदा मिल गया। एसपी ने पकड़े गए वृद्ध से पूछताछ की।
पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि अपराधियों, शराब बेचने वाले, शराब पीकर सड़क पर उपद्रव करने वालों को पकड़ने के लिए शुक्रवार सुबह से अभियान शुरू किया गया। रात में पुलिस कर्मियों के साथ खुद शहर में निकले और भ्रमण किया। देर रात तक चले अभियान के तहत करीब 82 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मेरापुर थाना पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में सात लोगों को पकड़ कर शांतिभंग में चालान किया। उच्च न्यायालय से जारी वारंट पर ऊनरपुर निवासी पंजाबी (64) को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उसका गांव के बादाम सिंह से जमीन का मुकदमा चल रहा था।
कोर्ट में उपस्थित न होने पर बादाम सिंह ने पंजाबी के मरने का प्रार्थना पत्र दे दिया। यथास्थिति स्पष्ट करने के लिए कोर्ट ने पंजाबी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके आधार पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। पुलिस लाइन में पंजाबी ने बताया कि उसको कोर्ट में मरा दिखाए के बारे में गिरफ्तार होने पर जानकारी हुई। एसपी ने इस प्रकरण की मेरापुर एसओ से रिपोर्ट मांगी है।

इसके अलावा अभियान के तहत शहर कोतवाली क्षेत्र की लकूला बस्ती में छापेमारी कर महावीर व जयवीर को 20 लीटर शराब और उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। विक्रम व रामशरण को 10-10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। पंकज, विनोद, अजय, सुरेंद्र को कोर्ट से जारी वारंट पर पकड़ा गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रामू गुप्ता, योगेंद्र व सूरज को वारंट में गिरफ्तार किया गया।
मऊदरवाजा थाना पुलिस ने इतवारी लाल, राजू को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। राजेपुर थाना पुलिस ने राजवीर को वारंट में गिरफ्तार किया। अमृतपुर थाना पुलिस ने मनोज, अनुज, दीपक, वीरपाल को शांतिभंग और वीरू सिंह व राहुल को अन्य अपराधों में पकड़ा। जहानगंज थाना पुलिस ने वांछित आरोपी सुनील कुमार और रामदत्त व शिवसरन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
कायमगंज कोतवाली पुलिस ने कन्हैया लाल को वारंट व अमित कुमार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। कंपिल थाना पुलिस ने करूआ व भूपाल को वारंट में पकड़ा। नवाबगंज पुलिस ने मुन्नू को वारंट और मोहम्मदाबाद पुलिस ने वेदसिंह व मानसिंह को वारंट में गिरफ्तार किया है। कमालगंज थाना पुलिस ने चार लोगों को शांतिभंग, एक को जेब काटने, एक युवक को शराब बेचने, एक वारंटी और 34 लोगों को पुलिस एक्ट के तहत पकड़ा। इस अभियान में शमसाबाद थाना पुलिस ने कोई भूमिका नहीं निभाई।