फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Campaign launched to improve traffic system, 15 e-rickshaw drivers challaned

Kanpur News: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए चला अभियान, 15 ई-रिक्शा चालकों का चालान

Fri, 29 Aug 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to improve traffic system, 15 e-rickshaw drivers challaned
कानपुर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने गुरुवार को ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर कल्याणपुर क्रॉसिंग पर अभियान चलाया। एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह, थाना प्रभारी कल्याणपुर अजय प्रकाश मिश्रा ने सड़क पर यातायात बाधित कर रहे ई-रिक्शा चालकों को फटकार लगाई। पुलिस ने कागजों की जांच की तो कई चालक बिना लाइसेंस व मानक दस्तावेजों के बिना पाए गए। इस तरह की कमियों वाले 15 वाहनों का चालान काटा गया। इसी तरह अतिक्रमण कर फुटपाथ पर बैठे 25 दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एडीसीपी ट्रैफिक ने चेतावनी दी कि अगर ई-रिक्शा चालक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके वाहन सीज किए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed