फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cabinet Minister welcomed the yatra in Musanagar.

Kanpur News: मूसानगर में कैबिनेट मंत्री ने किया यात्रा का स्वागत

Wed, 23 Sep 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister welcomed the yatra in Musanagar.
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर जा रही कलश यात्रा मंगलवार को मूसानगर पहुंचीं। मां मुक्तेश्वरी धाम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा ने यात्रा दल के सदस्यों का स्वागत किया। यात्रियों का माल्यार्पण किया गया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए गए। यात्रा दल के सदस्यों ने मां मुक्तेश्वरी देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा भोगनीपुर से किसान चौक होते हुए पटेल चौक पुखरायां पहुंची। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इधर, रसूलाबाद में विधायक पूनम संखवार व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया। श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर में भी यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई, ओम शंकर सिंह, राजेश सिंह, प्रताप सिंह, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed